इंदौर स्टूडियो, विशेष प्रतिनिधि। हिंदी अकादमी,मुंबई द्वारा दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय सम्मान समारोह में इंदौर की वित्त सेवा अधिकारी हेमलता शर्मा भोली बेन को उनके साहित्यिक योगदान के लिये साहित्य भूषण सम्मान दिया गया है। यह सम्मान उनको बोली संरक्षण एवं संवर्धन श्रेणी में अनवरत सक्रिय योगदान हेतु दिया गया। मूल रूप से आगर मालवा की सुश्री हेमलता मालवी भाषा के लिये विशेष रूप से काम कर रही हैं। सम्मान समारोह दिल्ली के हंसराज कॉलेज में आयोजित किया गया। 

साहित्य,शिक्षा,समाज और पत्रकारिता के लिये पुरस्कार: समारोह में साहित्य, शिक्षा, समाज सेवा और पत्रकारिता के क्षेत्र में अनवरत सक्रिय योगदान हेतु विभिन्न विभूतियों को सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय चयन समिति ने इन क्षेत्रों में सेवाओं के आधार पर यह चयन किया। सम्मान हेतु चयनित विभिन्न श्रेणियों के अंतर्गत हिंदी अकादमी गौरव सम्मान हेतु हंसराज कॉलेज की प्राचार्य प्रोफेसर रमा, इंग्लैंड की सुप्रसिद्ध साहित्यकार जय वर्मा, ऑस्ट्रेलिया की सुप्रसिद्ध साहित्यकार रेखा राजवंशी और अमेरिका की सुप्रसिद्ध साहित्यकार डॉ अनीता कपूर को चयनित किया गया।
साहित्य भूषण के लिये चार राष्ट्रीय पुरस्कार: साहित्य भूषण का सम्मान इंदौर की हेमलता शर्मा भोली बेन के साथ ही कुल चार हस्तियों को दिया गया। इनमें दिल्ली के जय प्रकाश पांडे, डॉ नूतन पांडे दिल्ली एवं उत्तराखंड की श्रीमती मीना अरोड़ा को भी सम्मानित किया गया। पत्रकारिता भूषण सम्मान प्रोफेसर संजय द्विवेदी, दिल्ली सुरेश चंद्र शुक्ला, नार्वे तथा राकेश छोकर, सहारनपुर उत्तर प्रदेश तथा समाज सेवा भूषण सम्मान सुप्रसिद्ध साहित्यकार तथा समाजसेवी बी.एल.गौड़, दिल्ली तथा इंद्रजीत शर्मा न्यूयॉर्क अमेरिका को दिया गया। जबकि शिक्षा भूषण सम्मान दिल्ली के प्रोफेसर सत्यकेतु सांकृत, भावना अरोड़ा, यशवंत यश तथा मेघना गांधी को दिया गया।

प्रो. गिरीश नाथ झा ने की अध्यक्षता: कार्यक्रम की अध्यक्षता वैज्ञानिक एवं तकनीकी शब्दावली आयोग के अध्यक्ष प्रो. गिरीश नाथ झा ने की। मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार एवं सुप्रसिद्ध समाजसेवी बीएल गौड़ और विशिष्ट अतिथि पीयूष शुक्ला संयुक्त आयुक्त जीएसटी वित्त मंत्रालय भारत सरकार थे। कार्यक्रम का संयोजन केंद्रीय हिंदी निदेशालय शिक्षा मंत्रालय के सहायक निदेशक डॉ.दीपक पांडे और हंसराज कॉलेज के सहायक प्राध्यापक डॉ.विजय कुमार मिश्र ने किया।
(Please help Indore studio. Donate by visiting this link – https://indorestudio.com/donate/)