Saturday, May 9, 2026
Homeकला खबरेंइंदौर लेखिका संघ ने महिला रचनाकारों के लिये बनाया सकारात्मक माहौल :...

इंदौर लेखिका संघ ने महिला रचनाकारों के लिये बनाया सकारात्मक माहौल : पुस्तक यात्रा कार्यक्रम में सूर्यकांत नागर ने कहा

इंदौर स्टुडियो डॉट कॉम। इंदौर लेखिका संघ ( Indore Lekhika Sangh )ने शहर में महिला रचनाकारों के लिए एक माहौल बनाया है जो प्रशंसनीय है। परंतु महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए पुरुष से प्रतियोगी भाव नहीं होना चाहिए। आगे चलकर यही भाव आवेशात्मक हो जाता है। इंदौर में ‘पुस्तक यात्रा’ ( Pustak Yatra ) के कार्यक्रम में यह बात बतौर मुख्य अतिथि वरिष्ठ लेखक सूर्यकांत नागर ने कही। कार्यक्रम मध्य भारत हिंदी साहित्य समिति ( Madhya Bharat Hindi Sahitya Samiti ) में संपन्न हुआ। आयोजन में ‘पुस्तक यात्रा’ के प्रमुख मुकेश वर्मा बतौर मुख्य अतिथि और हरेराम बाजपेई विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। शहर में पुस्तक यात्रा समन्वयक रंगकर्मी प्रांजल श्रोत्रीय और जितेंद्र पांडे ने किया। बता दें कि रवींद्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय ( Ravindra Nath Tagore university ) के अंतर्गत वनमाली सृजन पीठ ( Vanmali srijan peet) ने चार राज्यों में पुस्तक यात्रा का आयोजन किया है।कार्यक्रम में लेखिकाओं द्वारा लिखी लघु कथा संकलन “सिलवटें” का विमोचन अतिथियों और संपादक मंडल ने किया। सिलवटें पर टिप्पणी करते हुए वरिष्ठ लेखक और विशेष अतिथि  हरेराम बाजपेई ने कहा- ‘ सिलवेंट की सभी लघु कथाएं  संवेदनाओं से भरपूर हैं। अब यह प्रयास आगे जारी रहना चाहिये’। सिलवेंट के साथ ही कार्यक्रम में संतोष कौशिक की पुस्तक-“किताब करती है बातें” का भी विमोचन हुआ।  संतोष कौशिक ने कहा, किताबों को पढ़कर ही दुनिया को बेहतर ढंग से देख पाया हूं।

अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में श्रीमती मंजुला भूतड़ा ने एक रचना सुनाते हुए कहा,हम सृजन के हैं सिपाही, व्यर्थ नहीं जाएंगे / लेखनी के माध्यम से सदा यही बने रहेंगे/ कालजयी होती है रचनाएं हम रहें या मर जाएं /  पुस्तकें देती है मौका, चलो लिखे अमर हो जाएं / इस अवसर पर पुस्तक यात्रा समन्वयक प्रांजल श्रोत्रिय ने कहा-   यह पुस्तक यात्रा सामाजिक सरोकारों से पुस्तकों को जोड़ने के लिए है। इस पुस्तक यात्रा में 40 देशों के 600 लोग शामिल है यह यात्रा 19 सितंबर को भ्रमण करती हुई भोपाल में समाप्त होगी’।कार्यक्रम में सुषमा व्यास, मीना गोदरे,निशा चतुर्वेदी, विनीता तिवारी, मीना गौर,सुधा चौहान   ममता तिवारी आशा जाखड़ दविंदर कौर होरा आदि लघुकथा कारों ने अपनी रचना का पाठ किया। संपादक के बतौर चेतना भाटी और चंद्रा सायता ने लघु कथा संकलन के बारे में जानकारी दी। प्रारंभ में विश्व रंग साहित्य और कला महोत्सव के अंतर्गत भोपाल से आई ‘पुस्तक यात्रा’ का इंदौर लेखिका संघ ने स्वागत किया, लेखिकाओं ने पोथी पूजन के साथ ही आरती भी उतारी। कार्यक्रम का शुभारंभ वंदना पुणतांबेकर द्वारा गाई सरस्वती वंदना तथा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन संध्या राय चौधरी ने किया,आभार सचिव विनीता तिवारी ने माना।इससे पूर्व ‘पुस्तक यात्रा’भोपाल से रवाना होकर सिहोर,देवास होते हुए 11 सितम्बर को इंदौर पहुंची। इस अवसर परआईसेक्ट कालेज मे विद्यार्थियों ने उत्साह वर्धक रैली निकाली जिसमें करीब 200 छात्र शामिल हुए। आयोजन में अनंत  थिएटर  के  प्रगल्भ  श्रोत्रिय के  निर्देशन में  पर्यावरण  को लेकर  नुक्कड़  नाटक “शोर” को प्रस्तुत किया गया। इस दौरान चित्रकला प्रतियोगिता के विद्यार्थियों को पुरस्कार भी वितरित किये गये।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

जावेद अहमद शाह ख़ान "अल-हिंदी" on रंगमंच की नई उड़ान…सौम्या व्यास