Wednesday, June 17, 2026
Homeकला खबरेंइंदौर में 13 जनवरी से एकल और एकांकी नाट्य प्रतियोगिता

इंदौर में 13 जनवरी से एकल और एकांकी नाट्य प्रतियोगिता

कला प्रतिनिधि,इंदौर स्टूडियो। इंदौर में ‘सूत्रधार’ द्वारा 13 जनवरी से एकल एवं एकांकी नाट्य प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। 15 जनवरी तक यह प्रतियोगिता चलेगी। इसमें तीस से अधिक रंगमंच समूहों के कलाकार हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता राजेंद्र माथुर सभागृह, इंदौर प्रेस क्लब में संपन्न होगी। ‘सूत्रधार’ के प्रमुख सत्यनारायण व्यास के मुताबिक, प्रतियोगिता का यह 16 वाँ वर्ष है। इसमें  बाहर के कुछ कलाकार भी अपनी प्रस्तुतियां देने आ रहे हैं। हर दिन प्रतियोगिता सुबह 10 बजे से शुरू होगी। बीच में लंच ब्रेक का समय रखा गया है। उदघाटन सत्र में इंदौर प्रेस क्लब के अध्यक्ष अरविंद तिवारी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होंगे, जबकि समापन सत्र के मुख्य अतिथि अरूण भटनागर होंगे। प्रतियोगिता के निर्णायक गणों में वरिष्ठ रंगकर्मी प्रांजल श्रोत्रिय, रंगमंच अभिनेता, निर्देशक सुनील मतकर और आकाशवाणी इंदौर के कलाकार और रंगकर्मी संतोष जोशी होंगे। आयोजन में सहयोग के लिये श्री व्यास ने इंदौर प्रेस क्लब सहित सर्वश्री अशोक सोजतिया, राजेंद्र मोदी और गोविंदराम सस्केरिया चैरिटी ट्रस्ट के प्रति आभार जताया है। प्रतियोगिता के लिये नक़द पुरस्कार सवर्श्री तपन मुखर्जी, डॉ.निशिकांत कोचकर, अहिल्या नाट्य मंडल, प्रभात पंवार, रसोमा लैबोरेट्रीज़,अनवरत थियेटर और विलास गुप्ते परिवार द्वारा प्रायोजित है। (आवरण चित्र में भोपाल की रंगमंच अभिनेत्री आशी मालवीय द्वारा प्रस्तुत एकल नाटक ‘सक्कू बाई’ का दृश्य।)

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

जावेद अहमद शाह ख़ान "अल-हिंदी" on रंगमंच की नई उड़ान…सौम्या व्यास