नई दिल्ली,28 अगस्त 2018,इंदौर स्टुडियो डॉट कॉम। इंदौर में 3 सितंबर से एक महीने की नाट्य कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। अभिनय कला समाज ने इस कार्यशाला का आयोजन किया है। कार्यशाला में युवा रंगकर्मी सिद्धार्थ अवस्थी और नयन रघुंवशी प्रशिक्षण देंगे। सिद्धार्थ अवस्थी मध्यप्रदेश नाट्य विद्यालय,भोपाल से प्रशिक्षित कलाकार हैं और नयन का कानपुर में रंगकर्म का अनुभव रहा है। शिविर के निदेशक शरद शर्मा के अऩुसार, इस कार्यशाला में कलाकारों को अभिनय की बुनियादी जानकारियां दी जाएंगी। इससे संबंधित शारीरिक और स्वर संबंधी अभ्यास का प्रशिक्षण दिया जाएगा। नाट्य कार्यशाला में भाग लेने के लिए अभिनव कला समाज के ग्राउंड फ्लोर से आवेदन पत्र सुबह 11 से 3 बजे तक प्राप्त किये जा सकते हैं।
इंदौर में 30 दिवसीय नाट्य कार्यशाला 3 सितंबर से, अभिनव कला समाज ने किया आयोजन
RELATED ARTICLES

