Wednesday, May 13, 2026
Homeकला खबरेंमीडियाकर्मियों का फ़ैशन शो, हर्षवर्धन और अनुष्का ने जीते ख़िताब

मीडियाकर्मियों का फ़ैशन शो, हर्षवर्धन और अनुष्का ने जीते ख़िताब

इंदौर स्टूडियो डॉट कॉम। मीडियाकर्मियों का यह ज़रा हटकर आयोजन था। इसमें रैम्प पर वे मीडियाकर्मी उतरे जो फील्ड या डेस्क पर काम करते हुए ख़बरों की दुनिया में उलझे रहते हैं। ऐसे पत्रकारों के लिये यह आयोजन कुछ अलग और मज़ेदार रहा। इस पहले मीडिया फैशन का आयोजन Women’s Press Club Madhya Pradesh ने किया। इसमें इंदौर के पत्रकार हर्षवर्धन प्रकाश ने “Mr. Media MP” और उज्जैन की पत्रकार अनुष्का राय ने “Miss Media MP” का ख़िताब अपने नाम किया।
आयोजन में फैशन जगत की प्रमुख हस्तियों के साथ ही विशेष अतिथि के तौर पर राज्य के कृषि मंत्री कमल पटेल, वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्णमुरारी मोघे और इंदौर के युवा विधायक आकाश विजयवर्गीय शामिल हुए। मीडियाकर्मियों के प्रोत्साहन के लिये ख़ुद कमल पटेल भी रैम्प पर उतरे। फैशन शो की सराहना की और सुझाव दिया कि इस आयोजन के अगले संस्करण में मालवा, निमाड़, बुंदेलखंड और राज्य के अन्य अंचलों की संस्कृति को दर्शाने वाले राउंड भी रखे जाने चाहिए। इंदौर के Hotel Sheraton Grand Palace में 9 अक्टूबर को यह आयोजन हुआ। इसमें अलग-अलग इलाकों के मीडिया कर्मी पेशेवर मॉडल की तरह जगमगाती रोशनी में रैम्प पर उतरे। देखने वाले उनके अंदाज़ देखकर दंग रह गए।  मीडिया फैशन शो में पूनम शर्मा, पूजा नामदेव, रानी रायकवार, पारुल केशवानी, तनवीर खान, खुशबू यादव, सीमा शर्मा, सरिता शर्मा, एकता शर्मा, मुबाशरा कुरैशी, सुप्रिया द्विवेदी, शिवांगी द्विवेदी, कीर्ति गौड़, आकांशा चौरसिया, पूजा जांगिड़, स्वीटी गांगुली, यशवर्धन सिंह, अभिषेक रघुवंशी, अनस अहमद शेख, अर्पित सिंह, सलीम खान आदि ने भी हिस्सा लिया।
निर्णायक मंडल की रीना बौरासी सेतिया, टिम्सी बेक्टर, जान्हवी चंदानी, रेशमा शेख, उन्नति सिंह, अंजलि शुक्ला, भरत शर्मा, प्रतीक संघवी, संतोष सिंह, सोनू उदावत, सुरभि मनोचा चौधरी, पूनम घुम्मन, आशी चौहान, स्मिता भारद्वाज (IAS), अल्का सोनकर (सेंट्रल जेल अधीक्षक), डॉ. आयुषी उदय सिंह देशमुख (श्री सद्गुरु दत्त धार्मिक एवं पारमार्थिक ट्रस्ट), प्रीति महेंद्र सिंह सोलंकी, ऋतु केड़िया (बिजनेस वुमन) और श्वेता अग्रवाल (बिजनेस वुमन) ने मीडिया फैशन शो के प्रतिभागियों को अलग-अलग पैमानों पर परखते हुए स्पर्धा के नतीजों की घोषणा की।    Women’s Press Club Madhya Pradesh की अध्यक्ष शीतल रॉय, सचिव ऋतु साहू, संरक्षक रचना जौहरी, पुष्पा शर्मा आदि ने विजेताओं को बधाई प्रेषित करते हुए सभी सहभागियों का आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

जावेद अहमद शाह ख़ान "अल-हिंदी" on रंगमंच की नई उड़ान…सौम्या व्यास