शकील अख़्तर,इंदौर स्टुडियो डॉट कॉम। गुलज़ार साहब का लिखा फ़िल्म ‘किनारा’ का एक गीत है…. ‘मेरी आवाज़ ही पहचान’ है…। गायक कलाकारों के लिये गीत की ये पंक्ति एकदम सही है। आवाज़ ही उनकी पहचान है। इंदौर स्टुडियो पर युवा गायक कलाकारों के लिये मददगार एक ऐसी ही वॉइस कोच सिरीज़ बुधवार से शुरू हो रही है। इस एजुकेशनल वीडियो सिरीज़ का नाम है- ‘नो यूअर वॉइस’ (Know Your Voice) यानी पहचानें अपनी आवाज़।
इस वीडियो श्रंखला में युवा वॉइस कोच और शास्त्रीय गायिका सायली पानसे आवाज़ को कुदरती तौर पर बेहतर बनाये रखने के गुर सिखायेंगी। विशेषकर यह उन युवा गायकों के लिये मददगार श्रंखला है जो पेशेवर या प्रोफेशनल गायक बनना चाहते हैं। संगीत के क्षेत्र में अपनी गायकी से नाम रोशन करना चाहते हैं। सायली बतायेंगी कि वो कौन से वैज्ञानिक तरीके हैं जिनसे एक सिंगर की आवाज़ बेहतरीन बनी रह सकती है। रियाज़ और पेशेवर गायन में मदद मिलती है और जिसकी वजह से आवाज़ ही नहीं पूरा स्वर तंत्र अच्छा रहता है। सायली कहती हैं, ‘जो मैंने अपने गुरूजनों से सीखा है, वही बातें मैं युवा गायकों से शेयर करने आ रही हूं। यह ऐसी अनमोल बातें हैं,जिसे फ़ीस देकर सीखना भी आसान नहीं लेकिन मैं इस शॉर्ट वीडियोज़ सिरीज़ के ज़रिये गायन और आवाज़ से जुड़े विषयों पर चर्चा करूंगी’।
आपको बता दें, सायली पानसे कई पुरस्कार प्राप्त एक युवा स्वर विशेषज्ञ और शास्त्रीय संगीत की जानकार हैं। वे दुबई,अमेरिका में कॉन्सर्ट के साथ देश के कई प्रमुख संगीत आयोजनों में शिरकत कर चुकी हैं। सायली ने 5 साल की नन्ही उम्र में ही अपनी मां श्रीमती कुंदा पानसे से संगीत की तालीम लेना प्रारंभ कर दी थी। बाद में आपने श्रीमती आरती अंकलीकर और वरिष्ठ और प्रसिद्ध हारमोनियम वादक डॉ अरविंद थट्टे के मार्गदर्शन में पुणे विश्वविद्यालय से संगीत में एमए किया। इसके साथ ही आपने वॉइस थेरेपिस्ट विद्याधर पंडित और इंटरनेशनल कोच, चक गिलमोर से स्वर की बारीकियों की शिक्षा ली।
New to indore studio ? Do subscribe our Youtube channel https://www.youtube.com/channel/UCLG7k3YLK6VzK7I4FEcEXtw
Follow website: indorestudio.com
Join Instagram@indorestudioeditor
Join FB page
https://www.facebook.com/indorestudio/?ref=pages_you_manage
For enquiry and coverage Email :
indorestudio@gmail.com

