Wednesday, May 13, 2026

 

( इंदौर स्टुडियो संवाददाता ) । टिपिकल इंदौरी कैरेक्टर की मिमिक्री के लिये मशहूर एनआरआई अभिनेता राजीव नेमा इंदौर स्टुडियो से जुड़ गये हैं। उन्होंने इस indorestudio.com की प्रशंसा की है। इसे एक अच्छा प्रयास बताया है। साथ ही इस काम में सहयोग कर रहे साथियों को बधाई दी है। अमेरिका से फोन पर राजीव नेमा वेबसाइट पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, यह सही वक्त पर उठाया गया कदम है। वेबसाइट के सृजनकार शकील अख़्तर के मुताबिक, राजीव नेमा अब इंदौर वेबसाइट का हिस्सा होंगे। उनके हिट वीडियोज़ – ‘द बेस्ट ऑफ राजीव नेमा’, विंडो पर देखे जा सकेंगे। ‘इंदौरी झटका’ जैसे कॉलम में भी राजीव नेमा के इंदौरी पंच वाले वीडियोज़ होंगे।

आपको याद दिला दें, इंदौर के मूल निवासी राजीव नेमा दो दशकों से सैन फ्रेंसिस्को, अमेरिका में रहते हैं। सिलिकॉन वैली में पेशे से एक हाई टेक मार्केटियर हैं। परंतु अभिनय में अभिरूचि की वजह से अमेरिका में भी रंगमंच पर सक्रिय रहे हैं। अमेरिका के मशहूर थिएटर ग्रुप ‘नाटक’ के लिये वो 50 प्रमुख नाटकों में अभिनय कर चुके हैं। इंदौरी कैरेक्टर राजीव नेमा इंदौरी उनका मशहूर कॉमेडी कैरेक्टर है। उनके कैरेक्टर के प्रशंसक सारी दुनिया में फैले हुए हैं।

आपको बता दें इंदौर स्टुडियो वेबसाइट कलाकारों के रचनात्मक सहयोग और उनके प्रमोशनल न्यूज़ वीडियोज़ को एक ही जगह पब्लिश करने के लिये बनाई गई है।
वेबसाइट का फिलहाल अनौपचारिक शुरूआत की गई है। किसी भी कला विधा से जुड़े कलाकार और कला संस्थाए इस वेबसाइट पर पब्लिश करने के लिये अपने वीडियो और खबरें भेज ई मेलmpartisthelp@gmail.com पर भेज सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

जावेद अहमद शाह ख़ान "अल-हिंदी" on रंगमंच की नई उड़ान…सौम्या व्यास