Wednesday, April 15, 2026
Homeस्टूडियो विशेषरंगमंच की नई उड़ान...सौम्या व्यास

रंगमंच की नई उड़ान…सौम्या व्यास

शकील अख़्तर, इंदौर स्टुडियो डॉट कॉम। सौम्या व्यास इंदौर की एक ऐसी युवा अभिनेत्री हैं जिन्होंने बहुत कम समय में इंदौर रंगमंच पर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। बड़ी बात यह है कि वे शौकिया रंगमंच से जुड़ी होकर भी अपने काम को बेहद पेशेवर ढंग से करने की कोशिश कर रही हैं। सौम्या ने हाल ही में अभिनव रंगमंडल के नाटक- ‘द मैरिज प्रपोज़ल’ में प्रशंसनीय अभिनय किया है। इंदौर स्टुडियो ने सौम्या से उनके इस नये नाटक की तैयारी और उसमें उनके अभिनय के बारे में बात की। यह जानने की कोशिश की, आख़िर उन्होंने नतालिया की भूमिका के लिये खुद को किस तरह से तैयार किया। सौम्या के इस वीडियो में आप उनके दिलचस्प नज़रिये को जान सकते हैं। यहां हम उनके रंगमंच सफर से जुड़ी कुछ और बातें भी उनकी ही ज़ुबानी बता रहे हैं। देखिये, पढ़िये और शेयर कीजिये।

हर भूमिका मेरे लिये चुनौती : सौम्या ने कहा, ‘मेरे लिये हर भूमिका अहम और गंभीर है,चुनौती है। मैं अपनी भूमिकाएं चुनने के लिए कुछ सजग भी हो गई हूं। ऐसी भूमिकाएं अदा करना चाहती हूं जिनमें मुझे काम कर संतुष्टी मिल सके। रचनात्मक सुख का अहसास हो। अपने कैरेक्टर की तैयारी के लिये मैं अध्धयन पर भी ज़ोर देती हूं। चाहती हूं कि अपने कैरेक्टर के बारे में इतना कुछ जान लूं कि मंच पर सहज तरीके से परफॉर्म कर सकूं।‘  ‘द मैरिज प्रपोज़ल’ में अभिनय मेरा सौभाग्य: सौम्या कहती हैं, ‘यह मेरा सौभाग्य है कि महान रचनाकार अंतोन चेखव के लिखे नाटक में ‘द मैरिज प्रपोज़ल’ मुझे अभिनय का मौका मिला। नाटक अभिव्यक्त करता है कि किस तरह किसी खास परिस्थिति में शादी का प्रस्ताव भी किसी व्यापार या समझौते में बदल जाता है। जहाँ प्यार और मुहब्बत के लिए ज़रा भी जगह नहीं रह जाती। नाटक में तेज़ी से स्थितियां बदलती हैं और उसकी के साथ ही आपकी भूमिका के रंग भी। मुझे अभिनय की इन बारिकियों के साथ खेलते हुए बड़ा ही मज़ा आया। बेशक इसकी तैयारी में मेरी निर्देशिका नयन रघुवंशी के साथ-साथ मेरे साथी कलाकारों ने बड़ी मदद की। आपको बता दें ‘द मैरिज प्रपोज़ल’ नाटक अभिनव रंगमंडल के बैनर पर तैयार किया गया है। इसकी निर्देशिका नयन रघुवंशी एमपीएसडी की प्रॉडक्ट हैं। नाटक का मंचन कालिदास अकादमी उज्जैन और प्रीतमलाल दुआ सभागृह इंदौर में इसी साल दो बार (अक्टूबर-नवंबर) में हो चुका है। इस नाटक में चुबुकोव की भूमिका रविंदर सिंह और लोमोव की भूमिका रमीत थारानी ने  अदा की है। जबकि नाटक के सहायक निर्देशक राघवेंद्र कौशिक,मंच सामग्री सचिन वर्मा,मेकअप प्रियशी  नीमा की रही। संगीत संचालन पवन मंगरोला और प्रकाश व्यवस्था दीपक गर्ग की थी।कर्मयुद्ध’ में निभाई गांधारी की भूमिका : सौम्या करीब तीन साल से रंगमंच पर सक्रिय हैं। वे बताती हैं, मैं कॉलेज के दिनों से ही रंगमंच की गतिविधियों से जुड़ गई थी। कॉलेज में रहते हुए यूथ फेस्टिवल में अंधा युग से प्रेरित  एकांकी ‘कर्मयुद्ध’ में भी अभिनय कर चुकी हूं। सनी खन्ना द्वारा निर्देशित इस नाटक में अश्वत्थामा को हाईलाइट किया गया था जिसकी भूमिका शशांक जोशी ने निभाई थी। जबकि मैंने इसमें गांधारी का किरदार निभाया था, वो भी अपनी तरह का एक अलग अनुभव था।आसान शब्दों में गहरी बातों का नाटक ‘मुख़्तलिफ़’: इसके साथ ही नाटक ‘मुख़्तलिफ़’ में भी काम करना एक यादगार अनुभव रहा। यह एक ऐसा नाटक है जो आसान शब्दों में बहुत सी गहरी बातें करता है। नाटक में ज़िन्दगी में संतुलन, प्यार का सही मतलब, समाज के दोहरेपन, विश्वास और संदेह की लड़ाई, शादी की कोई एक्सपायरी डेट नहीं होती जैसी बातें दिखाई गईं हैं। इस नाटक को रेनेसॉ कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट इंदौर के मैनेजिंग डायरेक्टर स्वपनिल कोठारी ने लिखा है जिसका निर्देशन प्राची रॉय ने किया था। नाटक में नायिका प्रगति पाठक का मुख्य किरदार मैंने निभाया था। मेरे साथ संदेह के किरदार में शशांक जोशी और विश्वास के किरदार में रजत सेन थे। ऑफ स्टेज पर सहयोग सन्नी खन्ना और विशाल पवार का रहा। यह नाटक भी मेरे लिये बहुत ख़ास और एक नये तजुरबे वाला रहा। मैं चाहती हूं, मैं उन किरदारों को ही जी सकूं, जो रंगमंच की अभिनेत्री को कथ्य और विचार की दृष्टि से कुछ बेहतर कर दिखाने की चुनौती या मौका देते हैं। अपनी जानकारियों को बढ़ाने के लिये मैं लगातार शहर के दूसरे रंग समूहों के नाटक देखती रहती हैं। अच्छे नाटकों के अध्ययन में दिलचस्पी रखती हूं।

नाटक-‘तोत्तो चान’ के साथ जश्ने बचपन का समापन

#Indore#theater#actress#acting#performance#Antone Chekhov#drama#one act play

RELATED ARTICLES

8 COMMENTS

  1. Koi ek natak dekhna chahoongi soumya .indore mein Jan19 me Aapek mimantran bhejiye shakeel Akhtar se bhi kah sakti hain .H mumbai me show par bhi bichar kar sakte hain .shakeel ke pas mera mob hai

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

जावेद अहमद शाह ख़ान "अल-हिंदी" on रंगमंच की नई उड़ान…सौम्या व्यास