इंदौर स्टुडियो डॉट कॉम। नाट्य संस्था इंद्रवती नाट्य समिति एवं एक्सट्रीम आर्ट एण्ड एजुकेशनल सोसायटी द्वारा सीधी में 15 दिवसीय निःशुल्क नाट्य कार्यशाला जारी है। राष्ट्रीय स्तर की इस नाट्य कार्यशाला में मध्यप्रदेश के अलावा दूसरे राज्यों के रंग विद्यार्थी भी प्रशिक्षण ले रहे हैं।
कार्यशाला में वॉयस एण्ड स्पीच, थियेटर म्यूजिक, फोक म्युजिक, इम्प्रोवाइजेशन, थियेटर गेम्स, थियेटर एक्सरसाइज और मार्शल आर्ट्स का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कार्यशाला में युवा नाटककार नरेन्द्र बहादुर सिंह द्वारा लिखित नाटक ‘पंचभगत’ की तैयारी चल रही है। इसका निर्देशन नीरज कुंदेर कर रहे हैं। नाटक का प्रदर्शन 29 अक्टूबर को स्थानीय बैजनाथ सभागार में शाम सात बजे होगा।
इस कार्यशाला का प्रबन्धन आर्ट ऑन क्लिक,संयोजन रंगपटल, सीधी द्वारा किया जा रहा है। साथ ही विशेष सहयोग डॉ. अनूप मिश्र, इंजी. आर.बी.सिंह, सुनील भुर्तिया, सुनील चौधरी, अजीता द्विवेदी का है। कार्यशाला में बतौर प्रशिक्षक रोशनी प्रसाद मिश्र, रजनीश जायसवाल, प्रजीत सकेत और शिवनारायण कुंदेर द्वारा उत्कृष्ट प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कार्यशाला का समापन 30 अक्टूबर होगा।

