Wednesday, May 13, 2026
Homeचर्चित फ़िल्मIPL के स्पेशल शो की एंकरिंग करेंगी सैयामी

IPL के स्पेशल शो की एंकरिंग करेंगी सैयामी

सिने प्रतिनिधि, इंदौर स्टूडियो। बॉलीवुड अभिनेत्री सैयामी खेर IPL के सोलहवें एडिशन में बतौर एक्सपर्ट अपनी बात रखते नज़र आयेंगी। उन्हें इंडियन प्रीमियर लीग के लिए एक स्पेशल शो की एंकरिंग करने के लिए चुना गया है। 31 मार्च से IPL के तहत क्रिकेट के मैच जारी हैं। सैयामी खेर को IPL में शामिल करने की एक वजह उनका खेल से जुड़ा बैकग्राउंड होना है। वे खेलों के बारे में ख़ासी जानकारी भी रखती हैं। सैयामी के क्रिकेट प्रेम के बारे में हर कोई करीब से जानता है। वे आगामी फिल्म ‘घूमर’ में भी वह पैरा एथलीट की भूमिका निभा रही हैं। सैयामी कहती हैं, “खेल मेरे जीवन का अभिन्न अंग है, मैं क्रिकबज परिवार का हिस्सा बनकर बहुत उत्साहित हूं। मैं बचपन से ही इस खेल के प्रति जुनूनी रही हूं और ऐसे कई खिलाड़ियों की पूजा की है जो अब क्रिकबज के एक्सपर्ट हैं। मई के अंत में अपनी अगली फिल्म शुरू करने से पहले मैंने पर्दे पर एक क्रिकेटर की भूमिका पूरी की है और 2 अन्य फिल्मों की शूटिंग पूरी की है। इसलिए इस कार्य के लिए समय इससे बेहतर नहीं हो सकता था।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

जावेद अहमद शाह ख़ान "अल-हिंदी" on रंगमंच की नई उड़ान…सौम्या व्यास