इंदौर स्टुडियो डॉट कॉम। किरदार आर्ट के क्रिएटिव डायरेक्टर और चेयरमैन इकबाल नियाज़ी को नाटक, कला और संस्कृति के क्षेत्र में उनकी 40 वर्षों की समर्पित सेवाओं के मद्देनजर नौशाद संगीत समिति, लखनऊ ने नौशाद सम्मान पुरस्कार से सम्मानित किया है। 19 फरवरी 2020 की लखनऊ में उन्हें यह सम्मान दिया गया।
किरदार आर्ट अकादमी की सचिव डॉ.नाज़ ने यह जानकारी दी। उन्होंने किरदार आर्ट अपने प्रिय निदेशक और अध्यक्ष की और अधिक सफलता की कामना की है।

