Wednesday, April 15, 2026
Homeयादगारइस ड्रामा वीडियो में देखिये 'सृजन सारथी' का नाटक- 'कृष्ण नहीं बन...

इस ड्रामा वीडियो में देखिये ‘सृजन सारथी’ का नाटक- ‘कृष्ण नहीं बन पाऊंगा’

‘सृजन सारथी’ ग्वालियर की रचनाधर्मी संस्था है। यह संस्था न सिर्फ रंगमंच की गतिविधियों से जुड़ी है बल्कि यह संस्था ऑडियो और फिल्म प्रॉडक्शन से भी जुड़ी है। इस संस्था ने गीत और रचनात्मक लेखन की कार्यशालाएं भी आयोजित की है। यहां हम इस संस्था की नाट्य प्रस्तुति-‘कृष्ण नहीं बन पाऊंगा’, के मंचन का वीडियो शेयर कर रहे हैं।

नाटक का लेखन और निर्देशन एमजी सचिन ने किया है। वे सृजन सारथी संस्था के प्रमुख भी हैं। सचिन ग्वालियर में सृजनात्मक गतिविधियों के लिये विशिष्ट पहचान रखते हैं। उन्होंने इस नाटक का प्रर्दशन पिछले साल आयोजित दो दिवसीय नाट्य उत्सव में किया था। इसमें ‘दूल्हा तैयार है’ नाम का नाटक का मंचन हुआ था। नाटक को देखने के लिये हेडफोन या ईयर फोन का उपयोग करना बेहतर होगा। नाटक का प्रदर्शन नाट्य मंदिर, ग्वालियर में किया गया था।
( इंदौर स्टुडियो डॉट कॉम  https://indorestudio.com/ कलाकारों और कला गतिविधियों  की वीडियो वेबसाइट है। इस वेबसाइट पर आप अपनी कला गतिविधियों के वीडियो ,सूचनाएं ,खबरें हमें indorestudio@gmail.com पर ई मेल कर सकते हैं। अपने शहर,कस्बे,गांव से जुड़े कलाकारों और कला आयोजनों की जानकारियां, वीडियो, उपलब्धि हमसे शेयर कर सकते हैं। हमसे जुड़ने के लिये अपने सुझाव भेज सकते हैं। – टीम इंदौर स्टुडियो। )
RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

जावेद अहमद शाह ख़ान "अल-हिंदी" on रंगमंच की नई उड़ान…सौम्या व्यास