इंदौर स्टूडियो,कला प्रतिनिधि। जबलपुर में विवेचना रंग मण्डल का 29 वां राष्ट्रीय नाट्य समारोह 1 फ़रवरी से शुरू होगा। नाट्य समारोह इस वर्ष ‘राष्ट्रीय रंग सम्मान’ से प्रयागराज के प्रख्यात रंगकर्मी प्रवीण शेखर को सम्मानित किया जाएगा। ‘रंग परसाई 2023’ शीर्षक से यह समारोह 5 फरवरी तक चलेगा। समारोह में प्रस्तुत किये जाने वाले नाटकों का मंचन, जबलपुर के रामपुर स्थित तरंग प्रेक्षागृह में होगा।
टीवी और फिल्म जगत के कलाकार आएंगे: पांच दिन के इस पांच दिवसीय राष्ट्रीय नाट्य समारोह में जबलपुर के अलावा दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और प्रयागराज की नाट्य संस्थाएँ, अपने उत्कृष्ट नाटकों की प्रस्तुतियां देंगी। रंग जगत, फ़िल्म जगत और टी. वी. से जुड़ी कई हस्तियों की रंग प्रतिभा को इस समारोह में देखा जा सकेगा।
पूर्व रंग में शहर की प्रतिभाओं के होंगे कार्यक्रम: रानी नागफनी की कहानी, दोष, श्याम रंग, एंडगेम और हवालात नाटकों की प्रस्तुति के अलावा रोज पूर्व रंग में शहर की प्रतिभाएं अपने कार्यक्रम भी प्रस्तुत करेंगी। इस वर्ष के प्रतिष्ठित ‘राष्ट्रीय रंग सम्मान’ से प्रयागराज के विख्यात रंगकर्मी श्री प्रवीण शेखर जी को सम्मानित किया जाएगा। 1 फ़रवरी 23 को दिया जाने वाला ये सत्रहवाँ राष्ट्रीय रंग सम्मान है।
जबलपुर में रंग परसाई नाट्य समारोह का कल एक फरवरी से शुभारंभ
RELATED ARTICLES

