जबलपुर,28 अप्रैल ( इंदौर स्डुटियो )। शहर में विवेचना रंगमंडल का ग्रीष्मकालीन रंग शिविर जारी है। 15 अप्रैल से 15 जून तक यह शिविर चलेगा। चंचलबाई महिला कॉलेज में चल रहे 60 दिवसीय थिएटर वर्कशॉप का संचालन वरिष्ठ रंगकर्मी राजकुमार कामले और राजेश तिवारी कर रहे हैं। बच्चों और युवाओं के साथ नाटक भी खेले जाएंगे।
शिविर में डॉ. सुयोग पाठक, शिप्रा सुल्लेरे और अमन देसाई रंग संगीत का प्रशिक्षण दे रहे हैं। अभिषेक गर्ग और प्रियंका बच्चों को रंगकर्म और अभिनय जबकि लोक नृत्य का प्रशिक्षण प्रगति पांडे, दविंदर सिंह ग्रोवर और इंद्र पांडे दे रहे हैं। ( https://indorestudio.com/ कलाकारों की समर्पित वेबसाइट है। इस वेबसाइट पर अपनी कला गतिविधियों के वीडियो और खबरें आप indorestudio@gmail.com पर भेज सकते हैं। )

