फ़िल्म ‘जवान’ की सुनामी जारी, अभी टूटेंगे कई और रिकॉर्ड

0
310

मुंबई से पं.मुस्तफ़ा आरिफ़ की रिपोर्ट। फ़िल्म की ‘जवान’ की बॉक्स ऑफिस पर सुनामी जारी है। फिल्म सफलता के नये झंडे गाड़ते हुए आगे बढ़ रही है। फिल्मअब 900 करोड़ के क्लब में शामिल होने के करीब पहुंच गई है। फिल्म ने अब तक वर्ल्डवाइड 883.68 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। माना जा रहा है, यह 2023 की सबसे बड़ी हिट साबित होगी। फ़िल्म जल्द ही एक हज़ार करोड़ की कमाई का मानक भी पार कर लेगी। यह फ़िल्म ‘पठान’ के आँकड़ों को भी जल्द ध्वस्त कर देगी। बीते दिनों आई शाहरुख़ ख़ान की ‘पठान’ ने बॉक्स ऑफिस पर ₹1,050.3 करोड़ (US$13 मिलियन) की कमाई की थी जो 2023 की सबसे ज्यादा कमाई वाली भारतीय फिल्म बनी थी। मगर उनकी नई फ़िल्म ‘जवान’ कई और रिकॉर्ड तोड़कर नये प्रतिमानों का इतिहास रच सकती है। दर्शकों ने जमकर किया स्वागत: 7 सितंबर से प्रदर्शित फ़िल्म ‘जवान’ की सिनेमा घरों से लगातार दर्शकों की ताली बजाते और सिटी बजाकर झूमते-गाते दर्शकों की तस्वीरें आ रही हैं। ऐसा अरसे बाद हो रहा है जब ज़्यादातर दर्शकों ने खुले दिल से किसी फ़िल्म को इतना प्रतिसाद दिया है। कमाल की बात ये भी है कि फिल्म के विरोधियों को फिल्म की सफलता के आगे झुकना पड़ा है। कुछ ने तो फ़िल्म को लेकर अपने पूर्वाग्रहों को स्वीकार भी किया है।अब तक मिले हमें जो आँकड़े: फ़िल्म ने पहले 7 दिनों में 620 करोड़ की कमाई के आँकड़े को छू लिया है। फ़िल्म 7 सितंबर को देश और दुनिया के 5 हज़ार सिनेमाग्रहों में प्रदर्शित की गई थी। तब से प्रतिदिन इसकी कमाई का सिलसिला बढ़ता ही गया। पहले दिन 7 सितंबर को फ़िल्म ने कुल मिलाकर 75 करोड़ और फिर अगले चार दिनों तक यह क्रमश: 80, 85, 90 करोड़ यानी हर दिन 5 करोड़ की अधिक कमाई के साथ यह आँकड़ा बढ़ता गया। यह फ़िल्म तेज़ी से 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई। शाहरूख अभिनीत इस फ़िल्म ने उनकी पिछली फ़िल्म को भी पीछे छोड़ दिया।9 सितंबर तक बॉक्स ऑफिस पर कमाई: सिर्फ 9 सितंबर 2023 तक यह फिल्म भारत में 245.31 करोड़ और विदेशों में 140.7 करोड़ (20.54 मिलियन) और दुनिया भर में 386.01 करोड़ (56.36 मिलियन यूएस डॉलर) की बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर चुकी थी। बड़ी बात ये है कि दर्शकों के साथ फ़िल्म को समीक्षकों की भी बेहद सकारात्मक टिप्पणियां मिली हैं। समीक्षा एग्रीगेटर वेबसाइट रॉटन टोमोटोज़ पर, जवान को 14 समीक्षाओं में से 93% की रेटिंग मिली है, जिसका औसत स्कोर 7.4 /10 है।समीक्षकों ने की सकारात्मक आलोचना:  ट्रेड जर्नलिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म को 4.5 / 5 की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शानदार प्रदर्शन, लार्जर देन लाइफ़ वाले एक्शन दृश्यों और शाहरूख खान के पहली बार आये अवतारों की प्रशंसा की है। उन्होने कहा, यह ऐसी फ़िल्म है जो ऐसा रोमांच पैदा करती है कि दर्शक बार-बार ताली बजाने पर मजबूर हो जाते हैं। रीडिफ़ डॉट कॉम की सुकन्या वर्मा ने फ़िल्म को पाँच में चार की रेटिंग दी है। और उन्होंने लिखा है – ‘ये फ़िल्म हिम्मत के साथ अप्रभावी सरकार पर सीधे तौर पर अँगुली उठाती है। साथ ही अँगुली की ताकत को पहचानकर ही वोट देने की अपील करती है’।3 डी फार्मेट की थ्रिलर फ़िल्म: आपको बता दें यह फ़िल्म 3 डी फार्मेट में प्रस्तुत की गई है। यह एक एक्शन थ्रिलर फ़िल्म है। इसमें शाहरूख़ ख़ान ने  विजय सेतुपति, नयनतारा, सान्या मल्होत्रा और प्रियामणि के साथ दोहरी भूमिका निभाई है। फिल्म का निर्देशन एटली ने किया है। संगीत अनिरूद्ध रविचंदर का है। दोनों के ही काम ही ज़बरदस्त प्रशंसा हो रही है। फिल्म की शूटिंग भारत के पुणे,मुंबई,हैदराबाद,चेन्नई और औरंगाबाद में हुई है है। 2021 से अगले दो साल तक इस फ़िल्म की शूटिंग और पोस्ट प्रॉडक्शन का काम चला। फिल्म जून में रिलीज़ की जाना था लेकिन पोस्ट प्रॉडक्शन की वजह यह फ़िल्म जन्माष्टमी के दिन 7 सितंबर को रिलीज़ हो सकी। जवान बॉलीवुड कि तरफ से रिलीज पहली पेन इंडिया फ़िल्म है। (समीक्षक पंडित मुस्तफ़ा आरिफ़ वरिष्ठ पत्रकार,लेखक और यू ट्यूबर हैं। ज्वलंत विषयों पर लगातार लिखते रहते हैं।) आगे पढ़िये-

एक अजूबा थे ‘मुग़ले आज़म’ के निर्देशक के. आसिफ़: सुनील सालगिया

LEAVE A REPLY