इंदौर स्टूडियो डॉट कॉम। उस्ताद अलाउद्दीन खाँ संगीत एवं कला अकादमी के नव नियुक्त निदेशक श्री जयंत भिसे ने भोपाल में 31 अगस्त को संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर और अन्य अतिथियों की उपस्थिति में अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया।
इस अवसर पर संस्कृति संचालक श्री अदिति त्रिपाठी,पूर्व संचालक श्री श्रीराम तिवारी, मध्यप्रदेश हिंदी अकादमी के निदेशक डॉ विकास दवे, मराठी साहित्य अकादमी के निदेशक श्री उदय परांजपे, उर्दू साहित्य अकादमी की निदेशक सुश्री नुसरत मेहँदी, मराठी साहित्य अकादमी के संस्थापक निदेशक श्री गणेश बागदरे, वरिष्ठ अधिवक्ता एवं सद्गुरु नागरिक सहकारी बैंक भोपाल के अध्यक्ष श्री विलास बुचके, संस्था मुक्त संवाद इंदौर के सचिव श्री मोहन रेडगांवकर, वरिष्ठ गायक पंडित एस एल भट्ट, ख्यात एवं वरिष्ठ तबला पंडित किरण देशपांडे, ख्यात गायक एवं गुरु स्व.सिद्धराम कोरवार की पत्नी श्रीमती विजया कोरवार, प्रसिद्ध कत्थक नृत्यांगना एवं शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई महाविद्यालय के नृत्य विभाग की अध्यक्ष श्रीमती विजया शर्मा, प्रसिद्ध हारमोनियम वादक एवं संगीत संयोजक श्री जितेंद्र शर्मा, प्रसिद्ध गायक ग्वालियर घराने के श्री विजय सप्रे, माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय के सहायक कुलसचिव श्री गिरीश जोशी, आपुलकी महाराष्ट्र मंडल की अध्यक्ष श्रीमती शोभा भिसे, कलाकर्मी श्रीमती निशा कविश्वर, अथर्वनाद पत्रिका के संपादक श्री पुरुषोत्तम सप्रे के साथ अनेक सामाजिक कार्यकर्ता एवं संस्कृति विभाग के अनेक अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। सभी ने श्री भिसे का अभिनन्दन किया, उन्हें यशस्वी कार्यकाल के लिये शुभकामनाएं दीं।

