Saturday, September 12, 2026
Homeकला खबरेंकैलाश सत्यार्थी की पुस्तक में चित्रकार संदीप राशिनकर के चित्र

कैलाश सत्यार्थी की पुस्तक में चित्रकार संदीप राशिनकर के चित्र

Getting your Trinity Audio player ready...

कला प्रतिनिधि,इंदौर स्टूडियो। नोबेल पुरस्कार प्राप्त कैलाश सत्यार्थी द्वारा प्रतिपादित सफलता के 9 सूत्रों पर आधारित नई पुस्तक में ख्यात चित्रकार संदीप राशिनकर के चित्रों को शामिल किया गया है। सपनों की रोशनी नाम की पुस्तक: प्रभात प्रकाशन, दिल्ली द्वारा यह प्रेरणास्पद पुस्तक प्रकाशित की गई है। पुस्तक का नाम है-‘सपनों की रोशनी’। यह पुस्तक श्री सत्यार्थी द्वारा महज़ 17 साल की उम्र में अपनी डायरी में लिखे सफलता के सूत्रों के बारे में बताती है।कृति में नौ प्रसंगों के लिये चित्रण: संदीप राशिनकर ने पुस्तक के सभी नौ प्रसंगों के लिये चित्रण किया है। उन्होंने कुल 18 चित्र बनाये हैं। आपको बता दें, श्री सत्यार्थीजी की कोरोना पर लिखी कृति कोविड-19 सभ्यता का संकट और समाधान के साथ ही कैलाश सत्यार्थी के जीवन के प्रेरक प्रसंगों में भी संदीप राशिनकर के चित्रों को समावेशित किया गया था।  सत्यार्थीजी की यह ऐसी तीसरी कृति है जिसकी चित्र अभिव्यक्ति के लिए संदीप राशिनकर का चयन किया गया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

जावेद अहमद शाह ख़ान "अल-हिंदी" on रंगमंच की नई उड़ान…सौम्या व्यास