Saturday, May 9, 2026
Homeकला खबरेंकला समूह ने किया रतन थियम का स्वागत और सत्कार

कला समूह ने किया रतन थियम का स्वागत और सत्कार

Getting your Trinity Audio player ready...

कला प्रतिनिधि, इंदौर स्टूडियो। कला समूह द्वारा हाल ही में प्रख्यात रंग-दिग्गज पद्मश्री और पद्म विभूषण रतन थियम  का स्वागत और सत्कार किया गया। उनकी सहज उपस्थिति कार्यक्रम का संचालन आईटीएम यूनिवर्सिटी के जयंत तोमर ने किया। उन्होंने कला समूह की स्वर्णिम यात्रा के उन स्तम्भो को भी याद किया, जिनके अथक परिश्रम ने ग्वालियर के रंगकर्म को बड़ी पहचान दी। उन्होंने होजाई दादा की माता जी को याद किया। साथ ही स्मरण कराया कि उन्हें संगीत नाटक अकादमी के साथ ही कई राष्ट्रीय पुरस्कार मिले। बड़ी बात यह रही कि खुद रतन थियम जी ने कला समूह की 60 वर्षीय रंग यात्रा के बारे में अपने विचार रखें। उन्होंने यह भी बताया कि मणिपुर के रंगकर्मी कला समूह के बारे में अच्छी तरह से परिचित हैं। रतन जी ने उस वक्त को भी याद किया, जब कला समूह में प्रख्यात साहित्यकार अज्ञेय जी, श्रीमती बलराज साहनी जैसे कलाकार अपना आशीर्वाद देने के लिए आया करते थे। नई पीढ़ी के कलाकारों को उन्होंने कहा कि अगर आपको दो-चार नाटक करके फिल्मों और टीवी धारावाहिकों के लिये ही काम करना है तो आप रंगमंच के क्षेत्र में ना आकर सीधे वहीं अपनी प्रतिभा को आज़मायें। इस अवसर पर शहर के वरिष्ठ रंगकर्मी संजय अरोड़ा ने अपने विचार रखें। उन्होंने कहा कि रतन थियम जी ने रंगमंच के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर इस कला को आगे बढ़ाने में बेहद महत्वपूर्ण योगदान दिया है। आपने अनेक कलाकारों को आगे बढ़ाया है, जो आज रंगकर्म को नई ऊंचाई की ओर ले जा रहे हैं। कला समूह परिसर में उनका आगमन हमारे लिये गर्व की बात है’। https://indorestudio.com/

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

जावेद अहमद शाह ख़ान "अल-हिंदी" on रंगमंच की नई उड़ान…सौम्या व्यास