Wednesday, May 13, 2026
Homeकला खबरेंकलाविद् नर्मदा प्रसाद उपाध्याय को प्रतिष्ठित राहुल सांकृत्यायन पुरुस्कार

कलाविद् नर्मदा प्रसाद उपाध्याय को प्रतिष्ठित राहुल सांकृत्यायन पुरुस्कार

इंदौर स्टुडियो डॉट कॉम। कलाविद् और ललित निबंधकार नर्मदा प्रसाद उपाध्याय को केन्द्रीय हिन्दी संस्थान आगरा के प्रतिष्ठित महापंडित राहुल सांकृत्यायन पुरुस्कार से सम्मानित किये जाने की घोषणा की गई है। इस पुरस्कार के तहत उन्हें पांच लाख रुपयों की राशि,शॉल, श्रीफल और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी संस्थान के निदेशक प्रो.बीना शर्मा ने दी। श्री शर्मा ने बताया, नर्मदा प्रसाद उपाध्याय को वर्ष 2018 के लिए महापंडित राहुल सांकृत्यायन पुरस्कार प्रदान किया जायेगा। मध्यप्रदेश में यह सम्मान को प्राप्त करने वाले वे पहले साहित्यकार है। उल्लेखनीय है कि श्री उपाध्याय लेखन के क्षेत्र में विगत 45 वर्षों से सृजनरत है। वे आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी तथा डॉ. विद्यानिवास मिश्र की परंपरा के हिंदी के प्रतिष्ठित ललित निबंधकार है। इसके साथ ही मध्यकालीन चित्रांकन परंपरा के विशेषज्ञ के रूप में अंतरराष्ट्रीय ख्याति है। श्री उपाध्याय ने यात्रा वृतांत के लेखन के क्षेत्र में हिन्दी में महत्वपूर्ण योगदान दिया है । उनके द्वारा 6 कृतियों का संपादन और दो कृतियों का अनुवाद किया गया है। साथ ही उनके 16 ललित निबंध संग्रह प्रकाशित हुए हैं। भारतीय कला पर उनकी 20 कृतियाँ प्रकाशित हुई है। उन्हें देश और विदेश में समय-समय पर विभिन्न प्रतिष्ठित सम्मानों से सम्मानित किया जा चुका है। ब्रिटिश काउंसिल,शिमेगर लेडर फैलोशिप तथा धर्मपाल शोध पीठ की फेलोशिप भी उन्हें मिली है। श्री उपाध्याय मध्य प्रदेश के वाणिज्य कर विभाग के संचालक रहे और मध्य प्रदेश वाणिज्य कर अपील बोर्ड के सदस्य के रूप में 2015 में सेवानिवृत्त हुए हैं । उन्हें शासकीय दायित्वों के उत्कृष्ट निर्वाहन के लिए भी मध्य प्रदेश शासन द्वारा एक लाख रुपयों के पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

जावेद अहमद शाह ख़ान "अल-हिंदी" on रंगमंच की नई उड़ान…सौम्या व्यास