Wednesday, May 20, 2026
Homeकला खबरेंक़ानून और कूँची दोनों पर पकड़ रखने वाला पुलिस कप्तान

क़ानून और कूँची दोनों पर पकड़ रखने वाला पुलिस कप्तान

द टेलीप्रिंटर। तस्वीरों में हाथों में ब्रश पकड़कर केनवास पर रंग उकेरते नजर आ रहे यह शख्स है ललित शाक्यवार। यह मध्यप्रदेश कैडर 2008 बैच के आई. पी. एस. अधिकारी हैं। कटनी जिले के पुलिस कप्तान ललित शाक्यवार पर पूरे जिले की कानून व्यवस्था का जिम्मा है। उन्हें कानून व्यवस्था का सख्ती से पालन के लिए जाना जाता है।

हालांकि ललित को बचपन से चित्रकारी का भी शौक है। भारतीय पुलिस सेवा में सलेक्शन के बाद भी उन्होंने अपने शौक को जिंदा रखा। शौक के चलते ही वे अपनी भावनाओं और कल्पनाओं को रंगों के रूप में केनवास पर उतार देते हैं। खास बात यह है कि इसके लिए उन्होंने न तो ट्रेनिंग ली है और न ही कोई कोर्स किया है। ललित अपनी व्यस्तता के बावजूद केनवास पर रंगों को उकेरने के लिए समय निकाल ही लेते है। केनवास पर उनके द्वारा अपने हाथों से बनाई गई पेंटिंग, किसी सधे हुए कलाकार के कमाल से कम नजर नही आती।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

जावेद अहमद शाह ख़ान "अल-हिंदी" on रंगमंच की नई उड़ान…सौम्या व्यास