शकील अख़्तर,इंदौर स्टुडियो डॉट कॉम। मध्यप्रदेश दिल के करीब है। हम आने वाले वक्त में बहुत जल्द यहां काम करेंगे। ‘जुबान’ का भोपाल-इंदौर चैप्टर जल्द आने वाला है। हम सिवनी,जबलपुर और ग्वालियर भी जाएंगे। मेरी कोशिश है मैं सिंतबर के महीने के आख़िरी हफ्ते में मध्यप्रदेश के प्रतिभाशाली संगीत कलाकारों से मिलने आ सकूं। यह बात नूर जैसे संगीत वाद्य़ यंत्र और देश में ‘अपने गीत- अपनी ज़ुबान’ जैसे संगीत अभियान से चर्चा मे आये संगीत कलाकार कविश सेठ ने कही। कविश ज़ुबान अभियान के ज़रिये देश के संगीत कलाकारों को एक मंच पर लाने और उनके संगीत को मुख्य धारा का संगीत बनाने की कोशिश में जुटे हैं।
कविश पिछले दिनों भोपाल,उज्जैन और इंदौर की यात्रा पर भी आये थे। हालांकि उनकी यह यात्रा बेहद कम वक्त के लिये थी,लेकिन इस दौरान उन्होंने एमपी के ऐसे संगीत कलाकारों के बारे में जानने की कोशिशें की। उन्होंने कहा, मध्यप्रदेश कला और संस्कृति की दृष्टि से बेहद समृद्ध राज्य है। जैसे बंगाल,उत्तरप्रदेश,उड़ीसा,महाराष्ट्र। इसलिये मैंने हाल ही में यह यात्रा की। यह यात्रा एक तरह से यहां अपने काम को जल्द काम बढ़ाने की शुरूआती भूमिका हैं।
भोपाल,इंदौर,उज्जैन,ग्वालियर,सिवनी पर नज़र : एक सवाल के जवाब में कविश बोले, भोपाल,इंदौर,उज्जैन,ग्वालियर,सिवनी जैसे ज़िलों पर हमारी नज़र है। इन शहरों में हम परफॉर्म भी करेंगे और एक जगह हम सारे कलाकारों को लाकर,यहां के और बाहर के कलाकारों का आयोजन भी करेंगे। उन्होंने बताया, ज़ुबान के मंच पर चुने गए करीब 35 संगीत कलाकारों की एक टीम बन चुकी है। इनमें करीब सात राज़्यों के कलाकार शामिल हैं। इनमें भोजपुरी,बंगाली,मराठी,गढ़वाली,उड़िया,कन्नड़ सभी तरह के कलाकार शामिल हैं। हम दक्षिण भारत में कर्नाटक भी जा रहे हैं। इसी तरह अब एमपी में भी काम करना है।
मुंबई में ज़ुबान के गीतों की रिकॉर्डिंग जारी : इन दिनों मुंबई में अपने कलाकार साथियों के साथ कुछ गीतों की रिकॉर्डिंग में जुटे हैं। उन्होंने कहा, हम चाहते हैं अब हमारे बैनर के चुने गए गाने एक-एक कर लोगों के सामने आना शुरू हों। इससे हमारे काम और अभियान का प्रचार-प्रसार होगा, हमें मदद मिलेगी। हम ज़्यादा कलाकारों तक पहुंच सकेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि वे पिछले इंदौर अपने एक वीडियो की एडिटिंग की वजह से भी आये थे। इस दौरान उन्होंने सबरंग के रूफ स्टुडियो में अपने संगीत का एक कार्यक्रम भी पेश किया। कविश के मुताबिक, ज़ुबान कलाकारों के तीन-चार गाने लाइन में हैं। जो एक एक कर आएंगे।गाने सभी है, पहला गाना कोली मराठी में है। संस्कृत में रहेगा।
#गीत-संगीत #अपने गीत-अपनी ज़ुबान #कविश सेठ

