Wednesday, May 13, 2026
Homeकला खबरेंकेरल बाढ़ पीड़ितों की सहायतार्थ ग्वालियर में प्रदर्शनी, कलाकृतियों की बिक्री का...

केरल बाढ़ पीड़ितों की सहायतार्थ ग्वालियर में प्रदर्शनी, कलाकृतियों की बिक्री का सिलसिला शुरू,केंद्रीय मंत्री तोमर ने किया शुभारंभ

ग्वालियर,30 अगस्त (इंदौर स्टुडियो डॉट कॉम)। शहर में जारी केरल बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए लगाई गई कला प्रदर्शनी से कलाकृतियों की बिक्री का सिलसिला शुरू हो गया है। पहले दिन शिल्पकार सुभाष अरोड़ा की बनाई मूर्ति समेत कुल तीन मूर्तिय़ां और दो पेटिंग खरीद ली गईं। इस बिक्री से प्राप्त होने वाली राशि केरल भेज दी जाएगी।
बुधवार 29 अगस्त को पांच दिवसीय इस प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किया। इस प्रदर्शनी का स्थानीय तानसेन कला वीथिका में राजा मानसिंह तोमर म्युज़िक एंड आर्ट युनिवर्सिटी की तरफ से किया गया है। कार्यक्रम में कुलपति प्रो.लवली शर्मा और नगर निगम के आयुक्त विनोद शर्मा के साथ बड़ी संख्या में लोग मौजूद थेे। 
प्रदर्शनी में 23 पेंटर और सात मूर्तिकारों की कलाकृतियां शामिल हैं l प्रदर्शनी का संयोजन कला गुरु डॉ बलवंत भदोरिया ने किया है l प्रदर्शनी 2 सितंबर तक दर्शकों के लिए सुबह से देर शाम तक खुली रहेगी l
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

जावेद अहमद शाह ख़ान "अल-हिंदी" on रंगमंच की नई उड़ान…सौम्या व्यास