Wednesday, May 20, 2026
HomeUncategorizedकेरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए भोपाल के रंगकर्मियों ने की...

केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए भोपाल के रंगकर्मियों ने की पहल, पांच दिन जारी रहेगा कलेक्शन

भोपाल, इंदौर स्टुडियो डॉट कॉम। केरल के बाढ़ पीडितों के लिए देश भर में कलाकार अपने अपने स्तर पर सहायता राशि एकत्रित कर रहे हैं। जम्मू और ग्वालियर जैसे शहरों की तरह भोपाल में भी कलाकारों बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए एकजुट हो रहे हैं। इसी क्रम में भोपाल के नाट्यकर्मी केजी त्रिवेदी ने भी रंगकर्मियों से अपील की है। उन्होंने कलाकारों से कहा है कि वे अपनी सहायता राशि तुलसी नगर स्थित नर्मदा मंदिर में रखे गए बॉक्स में जमा कर सकते हैं। सहायता राशि बंद लिफाफे मे अपना नाम लिखकर बॉक्स में डालने की अपील की गई है। सोमवार 27 अगस्त से 31 अगस्त के बीच राशि एकत्रित की जाएगी। जमा की गई राशि केरल के मुख्य मंत्री राहत कोष में जमा की जाएगी। सहयोग राशि का बाक्स प्रतिदिन शाम चार बजे से रात 8 बजे तक रखा जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

जावेद अहमद शाह ख़ान "अल-हिंदी" on रंगमंच की नई उड़ान…सौम्या व्यास