Wednesday, August 19, 2026
Homeकला खबरेंखजुराहो नृत्य समारोह में 'रंग संवाद' का नया विशेषांक जारी

खजुराहो नृत्य समारोह में ‘रंग संवाद’ का नया विशेषांक जारी

कला प्रतिनिधि,इंदौर स्टूडियो। ‘रंग संवाद’ के नये विशेषांक को खजुराहो अंतरराष्ट्रीय नृत्य समारोह में लोकार्पित कर दिया गया है। यह टैगोर विश्व कला एवं संस्कृति केन्द्र की पुरस्कृत सांस्कृतिक पत्रिका है। नया अंक भारतीय कलाओं के संदर्भ में परम्परा, प्रयोग और नवाचार पर केन्द्रित है। इस बहुरंगी अंक का लोकार्पण विश्व प्रसिद्ध भरतनाट्यम नृत्यांगना पद्मश्री गीता चन्द्रन ने किया। इस अवसर पर मूर्धन्य साहित्यकार डॉ. श्याम सुंदर दुबे, कला अकादमी के निदेशक जयंत माधव भिसे, संपादक-कला समीक्षक विनय उपाध्याय और कला अकादमी के उप निदेशक राहुल रस्तोगी भी उपस्थित थे। 12 वर्षों से निरंतर प्रकाशन: बीते बारह वर्षों से इस पत्रिका का प्रकाशन नियमित किया जा रहा है। फेडरेशन ऑफ इंडियन पब्लिशर्स नई दिल्ली द्वारा लगातार दो वर्षों से ‘रंग संवाद’ को उत्कृष्ट पत्रिका के रूप में चयनित और सम्मानित किया गया है। इस नए संस्करण में संस्कृति के मूर्धन्य अध्येता, आलोचक तथा कलाकारों के आलेख, संवाद, रिपोर्ताज तथा कलाकृतियों का समावेश किया गया है। विशेष बात यह भी है कि ‘रंग संवाद’ का भारत के साथ दुनिया के तीस देशों में प्रसार है। सौ से भी ज़्यादा पृष्ठों के इस समृद्ध अंक (फरवरी-2023) का कलात्मक आवरण वरिष्ठ फोटोग्राफर रज़ा मावल के छायांकन से सुसज्जित है। अशोक भौमिक, नर्मदा प्रसाद उपाध्याय, श्यामसुन्दर दुबे, राजेश व्यास, नरेन्द्र नागदेव, निर्मला डोसी, शंपा शाह, स्वरांगी साने, अनुलता राज नायर, स्नेहा कामरा, सुदीप सोहनी, संजय सिंह राठौर, विवेक सावरीकर, आलोका सेठी, पाँखुरी जोशी तथा शाम्भवी शुक्ला आदि के अग्रलेख सांस्कृतिक विमर्श की नई दिशाएँ खोलते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

जावेद अहमद शाह ख़ान "अल-हिंदी" on रंगमंच की नई उड़ान…सौम्या व्यास