Saturday, March 7, 2026
Homeचर्चित फ़िल्म‘किडनैपिंग..’ और ‘बाइसिकल डेज़’ को बेस्ट फीचर फ़िल्म का अवार्ड

‘किडनैपिंग..’ और ‘बाइसिकल डेज़’ को बेस्ट फीचर फ़िल्म का अवार्ड

सिने प्रतिनिधि, तइंदौर स्टूडियो। विंध्य इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (VIFF23) में इटली की फीचर फ़िल्म ‘किडनैपिंग ब्लैकमेल एंड ए डॉग हाउस’ को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फिल्म और ‘द बाइसिकल डेज़’ को मध्यप्रदेश की सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का अवार्ड दिया गया है। ‘अधियमानुम अलमारामम’ को सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय लघु फिल्म, ‘मन्नू’ को सर्वश्रेष्ठ शॉर्ट फिल्म और जोत जवारी को सर्वश्रेष्ठ ट्राइबल लघु वृत्तचित्र का पुरस्कार मिला है।सर्वश्रेष्ठ निर्देशन के लिये कार्थिक पुरस्कृत: VIFF23 में दक्षिण  भारत के निर्देशक कार्थिक कन्नपन को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक और ‘वांटेड ठाकुर’ को विशेष जूरी पुरस्कार प्रदान किया गया है। महोत्सव के निदेशक प्रवीण सिंह चौहान के अनुसार, कुल 20 फिल्मों को अलग-अलग श्रेणियों में पुरस्कार दिया गया है। फेस्टिवल के चौथे संस्करण का समापन: पुरस्कारों की घोषणा के साथ ही सीधी में विंध्य इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल समापन हो गया। समापन कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किये। ख्यात अभिनेता और निर्देशक यशपाल शर्मा ने सभी सहयोगियों को स्मृतिचिन्ह और प्रमाण पत्र भेंट किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ साहित्यकार गिरिजा शंकर, दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदी प्राध्यापक डॉ.एमके पांडेय के साथ ही डॉ.अनूप मिश्र, विवेक सिंह चौहान और आयोजक समिति के सभी सदस्य मौजूद थे। अतिथियों का स्वागत बकवा से आए लोक कलाकारों ने गुदुंब बाजा से किया। रोशनी प्रसाद मिश्र के संयोजन में लोकगीतों की प्रस्तुति ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। इसके बाद ‘दादा लखमी’ फिल्म के एक गीत पर नन्ही बच्चियों ने नृत्य की प्रस्तुति दी। अगले साल फेस्टिवल को और बेहतर बनायेंगे: फेस्टिवल के आयोजक डॉ.अनूप मिश्र ने आयोजन के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘हम आने वाले वर्ष में इस फेस्टिवल को और भी बेहतर बनायेंगे’। मुख्य अतिथि यशपाल शर्मा ने महोत्सव के संयोजक नीरज कुंदेर की सराहना की। उन्होंने कहा, ‘सीधी जैसे शहर में ऐसा फेस्टिविल करना असंभव प्रतीत होता था, लेकिन नीरज और उनकी टीम ने इसे संभव कर दिखाया’। कार्यक्रम का संचालन रोशनी प्रसाद मिश्र और संयोजन नीरज कुंदेर ने किया। फेस्टिवल को ट्रांसफ्रेम, इंद्रवती नाट्य समिति तथा आर्ट ऑन क्लिक के साझा सहयोग से आयोजित किया गया।देश भर से सम्मिलित हुये सिने कलाकार: फेस्टिवल में देश के बहुत से फ़िल्म कलाकार,निर्देशक आदि शामिल हुये। इनमें पुणे से देवांश, दिल्ली से रामगोपाल, प्रज्ञा नारंग, भोपाल से निशी पटेल, प्रणव मंडोल, संदीप चौरे, मुंबई से आशीष शर्मा, आगरा से नवधीश निरंकारी, कटनी से रक्षा सोनी, दुर्गेश सोनी आदि शामिल रहे। फेस्टिवल में इस बार 40 देशों से 280 फिल्मों की एंट्री मिली थी। इनमें से 30 फिल्मों को प्रदर्शन के लिए चुना गया था।ये रहे आयोजन के साझा सहयोगी: फेस्टिवल के प्रबंधन और आयोजन में होटल अक्षत रेसिडेंसी, होटल मधुसूदन पैलेस, एमपी तक, सिद्धभूमि इंटरनेशनल स्कूल, सुरभि सप्रू, कनिष्क तिवारी एमपी संदेश, सुनील चौधरी लकी कम्प्यूटर, सुनील भूतिया, अभिषेक गुप्ता, विमल सिंह, बमफोर्ट सिंह, राकेश जायसवाल, अरविंद कुमार सोनी, माखनलाल मिश्रा, संध्या मिश्रा, अतुल शर्मा, सचेंद्र कुंदेर, कुंदन कचेर, एस डीजे, आजम खान, संतोष द्विवेदी, शिव शंकर मिश्र, सुरेंद्र द्विवेदी, मोहित कुमार जायसवाल, जितेंद्र सिंह, मोहित आनंद, सतीश गुप्ता गंगोत्री रेस्टोरेंट का सराहनीय सहयोग रहा।
(Please help Indore studio. Donate by visiting this link –  https://indorestudio.com/donate/)

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

जावेद अहमद शाह ख़ान "अल-हिंदी" on रंगमंच की नई उड़ान…सौम्या व्यास