Wednesday, September 9, 2026
Homeस्टूडियो विशेषसायली की वॉइस कोच वीडियो सिरीज़ जारी,युवा गायकों के लिये ज़रूरी श्रंखला

सायली की वॉइस कोच वीडियो सिरीज़ जारी,युवा गायकों के लिये ज़रूरी श्रंखला

इंदौर स्टुडियो डॉट कॉम। सायली पानसे की वॉइस कोच वीडियो सिरीज़ know Your Voice इंदौर स्टुडियो के यू ट्यूब चैनल पर जारी है। अब तक चैनल पर सायली के 3 वीडियो प्रसारित हो चुके हैं। सायली की वीडियो सिरीज़ की देखने वालों ने प्रशंसा की है। सायली ने आभार जताते हुए कहा है,एक गायक के लिये यह एक महत्वपूर्ण श्रंखला है। दस एपिसोड में यह श्रंखला प्रस्तुत की जा रही है। इसे देखने का युवा गायक कलाकारों को ज़रूर लाभ होगा। वे अपनी आवाज़ की बेहतर देखभाल कर सकेंगे। आपको बता दें know Your Voice श्रंखला हर दो से तीन दिन में इंदौर स्टूडियो पर प्रसारित हो रही है। श्रंखला को प्रस्तुत कर रहीं सायली ख़ुद एक शास्त्रीय गायिका हैं और उन्होंने वॉइस थेरेपिस्ट और कोच से खुद भी स्वर और गायन का प्रशिक्षण लिया है। वे पांच साल की उम्र से ही संगीत की तालीम ले रही हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

जावेद अहमद शाह ख़ान "अल-हिंदी" on रंगमंच की नई उड़ान…सौम्या व्यास