Monday, September 7, 2026
Homeकला खबरेंकोलकाता के वरिष्ठ नाट्य निर्देशक एसएम अज़हर आलम का निधन

कोलकाता के वरिष्ठ नाट्य निर्देशक एसएम अज़हर आलम का निधन

इंदौर स्टूडियो डॉट कॉम। कोलकाता के वरिष्ठ नाट्य निर्देशक एसएम अज़हर आलम का 20 अप्रैल को निधन हो गया। वे करीब 3 हफ़्ते पहले कोरोना से संक्रमित हो गए थे। उनके निधन से कोलकाता समेत देश के रंग जगत में शोक की लहर छा गई है। अज़हर जी को हाल ही में नटरंग प्रतिष्ठान, दिल्ली ने उनके लिखे नाटक ‘रूहें’ के लिए पुरस्कृत किया था। दिल्ली से जाने बाद उन्होंने कोलकाता में नाट्य उत्सव ‘जश्ने रंग’ का आयोजन किया था। उसके बाद ही वे कोरोना से संक्रमित हो गए थे। उनका परिवार भी संक्रमित हुआ था। अज़हर साहब फेसबुक पर 7 अप्रैल तक हालात की जानकारी दे रहे थे। अस्पताल में भर्ती होने के बाद उनकी यह खबर रंग जगत के लिये सदमे की खबर बन गई।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

जावेद अहमद शाह ख़ान "अल-हिंदी" on रंगमंच की नई उड़ान…सौम्या व्यास