गायक कुमार सानु वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स से सम्मानित

0
29

विशेष प्रतिनिधि, इंदौर स्टूडियो। ‘मैं कोलकाता में करीब 250 गरीब और बेसहारा बच्चों को मुफ़्त शिक्षा के लिये सहायता देता हूँ। अच्छी शिक्षा और प्रशिक्षण से बढ़कर कोई काम नहीं हो सकता’। यह बात ख्यात बॉलीवुड सिंगर कुमार सानु ने कही। मुंबई में संस्कृति मंत्रालय के सदस्य डॉ.भरत शर्मा द्वारा उन्हें सम्मानित किये जाने के मौके पर अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। एक ही दिन में 28 गाने का रिकॉर्ड: कुमार सानु को एक ही दिन में 28 गाने रिकॉर्ड करने को लेकर वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स लंदन द्वारा सम्मानित भी किया। यह कार्यक्रम मुंबई के हिल्टन होटल में हुआ। इसमें होटल के प्रबंधक शैलेश मोरडेकर, वसीम शेख, श्रीमती गीता शर्मा, एडवोकेट वंशिका शर्मा, सुश्री विशिष्ठा मौजूद थे।गुणीजनों का सम्मान,संस्कृति का सम्मान: इस अवसर पर अपने सम्बोधन में डॉ. शर्मा ने कहा कि देश के लिये ये गर्व की बात है कि कुमार सानु जैसे कला के गुणीजन देश के उन्नयन के प्रति संकल्पित है। ऐसे महानुभाव का सम्मान देश की संस्कृति का सम्मान है। कुमार सानु ने कहा कि समाज के उत्थान के लिये वे शासन द्वारा दी जाने वाली ज़िम्मेदारी को निभाने को तैयार हैं। उन्होंने माननीय नरेंद्र मोदी जी के राजनीतिक और प्रशासनिक अमले पर गहरी पैठ की सराहना की। संगीत पर नहीं होती पहले जैसी मेहनत: संगीत में आये बदलाव पर चिंता करते हुए सानु ने कहा कि अब संगीत की रचना और गीत के बोल पर पहले जैसी मेहनत नहीं होती। सुर और ताल तो ठीक होते है, लेकिन सुरीलापन नदारत हो गया है। आज के गीत-संगीत की आयु इसी कारण घट रही है। हाल में कुछ नवोदित गायक गायिकाओं ने यह साबित कर दिया कि वो बेहतर गाते है पर वैसे लेखन और धुन की कमी से उनकी प्रतिभाओं का निखार दिखायी नहीं दे रहा है। बता दें कि कुमार सानु को ग़ज़ल गायक जगजीत सिंह जी ने पहला ब्रेक दिया था। 1989 में फ़िल्म जादूगर के लिए उन्होंने पहला गीत गया। 2009 में आपको पद्मश्री से नवाज़ा गया। आगे पढ़िये, नोएडा में चिल्ड्रन फ़िल्म फेस्टिवल में कितनी फ़िल्में दिखाईं जायेंगी?-https://indorestudio.com/16-oct-se-bubble-gum-film-festival/

LEAVE A REPLY