शकील अख़्तर,इंदौर स्टुडियो डॉट कॉम। भारत रत्न लता मंगेशकर के जन्म दिवस पर 28 सितंबर को इंदौर में ‘सुरों की क़ायनात लता मंगेशकर’ कार्यक्रम अभिनव कला समाज की जगह अब जाल सभा गृह में होगा। कार्यक्रम में शहर की आठ प्रतिभाशाली गायिकायें लताजी के गाये सदाबहार गीतों को आवाज़ देंगी। कार्यक्रम का आयोजन संस्कृति संचालनालय और उस्ताद अलाउद्दीन ख़ां संगीत एवं कला अकादमी ने किया है। सहभागिता रागरंग और सारेगम संस्था की है।
कार्यक्रम के परिकल्पनाकार डॉ.विवेक गावड़े ने कहा,लताजी के गीतों को श्रद्धा जगताप,अर्पिता बोबड़े,रसिका गावड़े,वैशाली बकोरे,शिफ़ा अंसारी,मोना शेवड़े आवाज़ देंगी। युगल गीतों में राजेंद्र गलगले और आशीष जैन साथ निभायेंगे। संगीत संयोजन हर्षद शेवगांवकर का है। योगेश्वर कान्हेरे,अमोल कारखानिस और आयुषी मकवाना सहभागी होंगे। 28 सिंतबर की शाम होने वाले इस कार्यक्रम की रिहर्सल शुरू हो गई है।
डॉ.विवेक गावड़े ने बताया,कार्यक्रम के दिन यानी 28 सिंतबर को ही लताजी के जीवन और संगीत सफ़र को लेकर एक दुर्लभ छाया प्रदर्शनी भी लगाई जा रही है। इसका संयोजन श्रीनिवास पुजारी ने किया है। यह प्रदर्शनी भी अपने आप में अनूठी होगी। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश की संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर होंगी। विशेष अतिथि के बतौर अलाउद्दीन खां संगीत एवं कला अकादमी के नवनियुक्त निदेशक जयंत भिसे शामिल होंगे। कार्यक्रम में अभिनव कला समाज के प्रवीण खारीवाल और संदीप नावलेकर भी मौजूद रहेंगे। बता दें कि भारतीय फिल्म संगीत की प्रतिनिधि आवाज़ लता जी का इंदौर में ही जन्म हुआ था। वे 28 सितंबर को 92 वर्ष पूर्ण करेंगी। ऐसे में इंदौर अपने शहर की इस महान गायिका के जन्म पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर बेहद उत्साहित है। 26 जनवरी को भी अभिनव कला समाज,गांधी हॉल में एक और कार्यक्रम हो रहा है।
लताजी के जन्मदिन पर सजेगी आठ गायिकाओं की सुरमयी शाम
RELATED ARTICLES

