Saturday, May 9, 2026
Homeकला खबरेंलता मंगेशकर के निधन से एक युग का अवसान, दो दिन का...

लता मंगेशकर के निधन से एक युग का अवसान, दो दिन का राष्ट्रीय शोक

कला प्रतिनिधि,इंदौर स्टुडियो। भारत्न स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर का 92 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन के साथ ही फिल्म संगीत के एक युग का भी अंत हो गया। केंद्र सरकार ने लता मंगेशकर के निधन पर 2 दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। उन्हें सम्मान देने तक दो दिनों तक राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। उनके निधन पर देश के सभी प्रमुख नेताओं,दिग्गज सिने और संगीत हस्तियों ने श्रद्धांजलि व्यक्त की है। देश में शोक की लहर दौड़ गई है। सोशल मीडिया पर भी उनके चाहने वाले श्रद्धाजंलि व्यक्त कर रहे हैं। वे इस साल के जनवरी महीने से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में कोविड संक्रमण के बाद से इलाज के भर्ती थी। एक दिन पहले ही उनकी बहन प्रख्यात गायिका आशा भोंसले ने उनकी हालत में सुधार की बात कही थी। ‘भारत की नाइटिंगेल’ के नाम से दुनियाभर में मशहूर लता मंगेशकर ने छह दशक तक फिल्मों में पार्श्व गायन किया। 1942 में महज 13 साल की उम्र में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने कई भारतीय भाषाओं में तकरीबन 30 हजार से ज्यादा गाने गाए। उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न के साथ ही पद्म भूषण, पद्म विभूषण और दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें। https://indorestudio.com/lata-mangeshkar-ke-pita-jante-the/

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

जावेद अहमद शाह ख़ान "अल-हिंदी" on रंगमंच की नई उड़ान…सौम्या व्यास