रायपुर,21 अक्टूबर, कला प्रतिनिधि । मध्यप्रदेश,छत्तीसगढ़,राजस्थान में चुनाव का शोर तेज़ हो गया है। सबके अपने दावे हैं, नारे हैं,वादे हैं। जनता करे तो क्या करे ? रायपुर के वरिष्ठ कलाकार और निर्देशक योग मिश्र ने ऐसे वक्त में युवा कलाकार साथियों का बनाया एक वीडियो साँग जारी किया है। इसमें अपील की गई है कि मतदाता सबकी सुने लेकिन मत सोच-समझकर लोकतंत्र के हित में दें। आप भी देखें,सुने और साझा करें रायपुर रंगमंच के कलाकारों का यह वीडियो साँग। ( इंदौर स्टुडियो डॉट कॉम )
लो आया, लो आया, आया चुनाव..इसका नारा,उसका वादा..सबकी काँव काँव..सुन भई सुन..
RELATED ARTICLES

