Wednesday, May 13, 2026
Homeकला खबरेंसीधी में लोक कलाकारों ने मनाया हरियाली उत्सव, इंद्रावति नाट्य समिति ने...

सीधी में लोक कलाकारों ने मनाया हरियाली उत्सव, इंद्रावति नाट्य समिति ने किया आयोजन

इंदौर स्टूडियो डॉट कॉम। इंद्रावति नाट्य समिति सीधी ने लोककला ग्राम बकवा में हरियाली उत्सव मनाया। उत्सव में 150 से अधिक स्थानीय लोक कलाकारों ने अपनी कलाओं का प्रदर्शन किया। गुदुम्ब बाजा, घसिया करमा, गोंड़ी सइला,चमरौहीं, अहिराई लाठी सहित कजरी हिन्दुली व सुआ गीत की धूम रही।प्रस्तुति के उपरान्त NCL जयंत के सहयोग से सभी कलाकारों को रोजमर्रा के उपयोग की वस्तुएं भेंट में दी। इनमें कम्बल,मच्छरदानी, बैग, जूते जैसी वस्तुएं रहीं। इंद्रवती लोककला ग्राम बकवा जिला मुख्यालय से लगभग 45 किलोमीटर की दूरी पर बसा एक ऐसा गांव है जो आर्थिक दृष्टि से तो नहीं पर कला की दृष्टि से बहुत सम्पन्न और और समृद्ध है। यहाँ हर घर का बच्चा-बच्चा कलाकार है। राबेन्द्र सिंह सरपंच के घर के पास पारम्परिक अनुष्ठान के उपरान्त कार्यक्रम की शुरुआत हुई। कार्यक्रम में NCL जयंत से रामकेश पटेल जी,कुबेर पटेल जी, अनिल जी राबेन्द्र सिंह सरपंच, सिउविजय यादव भूतपूर्व सरपंच, गंगा सिंह जी की गरिमामयी उपस्थिति रही, आयोजन समिति के निदेशक नीरज कुंदेर जी, सिनेमेटोग्राफर प्रवीण सिंह जी, रजनीश जायसवाल जीअभिनेता,शिवनारायण कुंदेर जी अभिनेता,प्रजीत साकेत जीअभिनेता,रोशनी प्रसाद मिश्र जी युवा रंग निर्देशक व प्रदेश महासचिव निर्भया सेना,मानिन्द शेर अली खान जिलाध्यक्ष सांस्कृतिक प्रकोष्ठ निर्भया सेना, प्रकाश प्रजापति नगर अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ निर्भया सेना,धनेश गौतम जी अध्यक्ष युवा एकता मंच व ब्लॉक संगठन मंत्री सांस्कृतिक प्रकोष्ठ निर्भया सेना,सुरेंद्र तिवारी जी सचिव युवा एकता मंच,नफ़ीस जी,शुभम मिश्र जी सहित 200 से ज्यादा दर्शक मौजूद थे। उक्त आयोजन इंद्रवती नाट्य समिति,प्रायोजन एक्सट्रीम आर्ट एण्ड एजुकेशनल सोसाइटी,प्रबंधन रंगपटल परफार्मिंग आर्ट सोसाइटी व संयोजन निर्भया सेना द्वारा किया गया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

जावेद अहमद शाह ख़ान "अल-हिंदी" on रंगमंच की नई उड़ान…सौम्या व्यास