Wednesday, August 19, 2026
Homeकला खबरेंसीधी में लोक संगीत और रंग संगीत की शानदार प्रस्तुति

सीधी में लोक संगीत और रंग संगीत की शानदार प्रस्तुति

कला प्रतिनिधि,इंदौर स्टुडियो डॉट कॉम। 21 दिवसीय निःशुल्क प्रस्तुति परक बाल नाट्य कार्यशाला का दो दिवसीय समापन कार्यक्रम शहर के स्थानीय बैजनाथ सभागार में आयोजित हुआ। दूसरे दिन जमोड़ी थाना प्रभारी श्री शेषनारायण मिश्र जी के मुख्य आतिथ्य, डॉ.शिवशंकर मिश्र ‘सरस’ के विशिष्ट आतिथ्य तथा अनूप मिश्र जी की अध्यक्षता में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। सर्वप्रथम रोशनी प्रसाद मिश्र ने सभी अतिथियों का अपनी वाणी से स्वागत किया तदुपरांत कार्यशाला के आयोजन और प्रस्तुति प्रक्रिया की संक्षिप्त जानकारी दी।इसके बाद सुप्रसिद्ध नाटककार, संगीतकार एवं रंग निर्देशक बा.व. कारंत जी,हबीब तनवीर जी,संजय उपाध्याय और  नरेन्द्र बहादुर सिंह के नाटकों के गीत तथा बघेली लोकसंगीत की प्रस्तुति शुरू हुई। लोकसंगीत एवं रंग संगीत में बाल कलाकारों का गायन, वेशभूषा और संगीत काबिले तारीफ़ रहा । बाल कलाकारों ने रंग संगीत की शानदार प्रस्तुति दी जिसे सुनकर सभी श्रोता एवं दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। यह प्रस्तुति  मध्य प्रदेश नाट्य विद्यालय द्वारा प्रदत्त विद्यार्थी अध्ययन अनुदान योजना के अन्तर्गत  हुई। आरती यादव मध्य प्रदेश नाट्य विद्यालय,भोपाल एवं मुंबई एकेडमी ऑफ थियेटर आर्ट्स से प्रशिक्षण प्राप्त उभरती हुईं अभिनेत्री और निर्देशिका हैं । इस कार्यक्रम की परिकल्पना एवं निर्देशन आरती यादव ने किया , जिसमें देश के जाने-माने रंगकर्मी,संगीतकारों के गीतों की प्रस्तुति हुई। कोरोना काल के उपरांत लंबे अरसे बाद सीधी के दर्शकों को इस तरह की प्रस्तुति देखने का अवसर मिला, जिससे वह काफी आनन्दित थे । बच्चों के साथ 21 दिन की इस कार्यशाला में आरती यादव के साथ नरेंद्र बहादुर सिंह,  करुणा सिंह चौहान, रोशनी प्रसाद मिश्र,अभिलाषा सिंह, प्रजीत साकेत,अरविंद ,हरिनारायण चढ़ार ने बच्चों को प्रशिक्षित किया ।  व्यवस्था रजनीश जायसवाल, संगीत सहयोग प्रजीत साकेत, अरविंद पटेल ,मंच व्यवस्था संतोष द्विवेदी,संयोजन सुनील चौधरी, कार्यशाला समन्वयन नीरज कुंदेर का था।

शहर की अग्रणी नाट्य संस्था इंद्रवती नाट्य समिति सीधी के संयोजकत्व में एक्सट्रीम आर्ट एंड एजुकेशनल सोसाइटी सीधी ने 21 दिवसीय निःशुल्क बाल नाट्य कार्यशाला का आयोजन किया था जिसका प्रबंधन डॉ अनूप मिश्र तथा प्रायोजन आर्ट ऑन क्लिक ने किया कार्यशाला निर्देशक थे जिले के ही युवा रंगकर्मी रोशनी प्रसाद मिश्र।कार्यक्रम में डॉ.राजकरण शुक्ला, डॉ.शिवशंकर मिश्र,सुशील शुक्ला, श्रवण मिश्र बाबूलाल कुंदेर, अखिलेश चतुर्वेदी,रोहिणी तिवारी,राकेश सोनी,सुनील भुरतिया, प्रकाश प्रजापति,सूरज शुक्ला सहित कई सुधी दर्शक उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत मे सभी अतिथियों ने बाल कलाकारों को अपने आशीर्वचन से अभिसिंचित करते हुए आयोजन समिति वा आयोजन की भूरि भूरि प्रशंसा की,कार्यशाला के प्रबंधक डॉ.अनूप मिश्र ने कहा कि इंद्रवती नाट्य समिति रंगमंच के क्षेत्र में कर रही है सराहनीय पहल जो न सिर्फ जिला के लिए बल्कि देश के रंगमंच का गौरव है आप लोग अपने बच्चों को यहाँ भेजते रहें हम सब मिलकर उन्हें कलाकार के साथ साथ एक अच्छा इंसान बनाने का प्रयास करते रहेंगे । इसके बाद प्रतिभागियों ने कार्यशाला का अपना अनुभव शेयर किया और अंत में नीरज कुंदेर ने सभी अतिथियों, दर्शकों वा कलाकारों का आभार व्यक्त किया ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

जावेद अहमद शाह ख़ान "अल-हिंदी" on रंगमंच की नई उड़ान…सौम्या व्यास