इंदौर स्टूडियो,कला प्रतिनिधि। इन्द्रवती नाट्य समिति सीधी एवं एक्सट्रीम आर्ट एण्ड एजुकेशनल सोसायटी सीधी मध्यप्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में 111 दिवसीय निःशुल्क राष्ट्रीय नाट्य कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन के साथ-साथ सिद्धभूमि इंटरनेशनल हॉयर सेकेंडरी स्कूल पनवार (CBSE affiliated) में चल रही बाल लोकगीत प्रशिक्षण कार्यशाला लोकगीत प्रस्तुति के साथ समापन किया गया। लोकगीतों की यह कार्यशाला पिछले 28 नवम्बर से जारी थी।
लोकगीत प्रशिक्षण में शामिल कलाकार: लोकगीत गायन में अनुभूति कुंदेर, दिव्यांशी सिंह, लक्ष्मी मिश्रा, अम्बिका सिंह, शुभ सिंह,आयुष पाण्डेय,कार्तिक सिंह, आयुश तिवारी,आस्था पटेल, प्रत्यक्षा सिंह, समिस्ठा सिंह,प्राची सिंह, दिव्या सिंह, अनन्या सिंह,चाहत शुक्ला, संचिता द्विवेदी,भावना सिंह, आयुश सिंह,आदर्श सिंह,शाक्षी सिंह, श्रेया सिंह, सौम्या सिंह, विनय सिंह, युवराज सिंह, श्रेयांस पाण्डेय ने हिस्सा लिया। लोकगीतों की प्रस्तुति में हारमोनियम पर सृजन मिश्र एवं ढोलक पर प्रजीत साकेत ने संगत की।
डॉ.अनिल सिंह सत्यप्रिय रचित कविताओं का मंचन: कार्यक्रम के दौरान कविता मंचन कार्यशाला में तैयार कविता कोलाज का भी मंचन हुआ। कविता मंचन के लिए डॉ.अनिल सिंह सत्यप्रिय के कविता संग्रह “शब्दों की नाव” से 9 कविताओं का चयन किया गया था जिसका निर्देशन युवा रंग निर्देशक रोशनी प्रसाद मिश्र ने किया। कविता मंचन में मंच पर आदर्श सिंह,रोहित त्रिपाठी,निकिता सिंह,शताब्दी सिंह यादव,प्रियंका मिश्रा,राज बहादुर साकेत,रहीश चंद्र गुप्ता,कुलदीप सिंह आर नवीन भाई पटेल ने शानदार अभिनय किया। मंच परे प्रस्तुति प्रबन्धन नीरज कुंदेर, प्रकाश परिकल्पना रजनीश जायसवाल, वस्त्र विन्यास प्रजीत साकेत का था एवं संगीत संचालन ज्योति सिंह ने किया। कविता मंचन में प्रभावी दृश्य संयोजन के साथ-साथ संगीत और प्रकाश का अद्भुत प्रयोग ने मंत्रमुग्ध किया।
अंतिम प्रस्तुति में अतिथि प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया। इसमें भारतीय नाट्य उत्पत्ति एवं भारतीय कलाकार की पीड़ा को उजागर किया गया था जिसे देख भावुक हुए दर्शक। इस प्रस्तुति में रोहन ठाकुर,सर्वेश यादव,सोनू कौशिक,रोशन कुमार,कृष्ण नंदन गुप्ता,कमलदीप कुमार,अंकित कुमार, डॉलर,यशवंत कुशवाहा ने प्रभावशाली अभिनय किया।
कलाकारों को प्रदान किये गये प्रमाण पत्र: कार्यक्रम के अतिथि डॉ.अनिल सिंह, डॉ.संतोष सिंह चौहान, जे. पी. मिश्र एवं सिद्धभूमि स्कूल के प्राचार्य बरगिश ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम उपरांत प्रतिभागी कलाकारों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया । साथ ही डॉ.अनिल सिंह जी का अभिनंदन किया गया। वहीं “शब्दों की नाव” के निर्देशक रोशनी प्रसाद मिश्र व इन्द्रवती नाट्य समिति के निदेशक नीरज कुंदेर को अनिल सिंह द्वारा शॉल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।

