Saturday, September 12, 2026
Homeकला खबरेंलंदन में जारी है संदीप राशिनकर की 15 चुनी गई कला-कृतियों की...

लंदन में जारी है संदीप राशिनकर की 15 चुनी गई कला-कृतियों की प्रदर्शनी

इंदौर स्टुडियो डॉट कॉम। इंदौर के जाने-पहचाने कलाकार संदीप राशिनकर अपनी चित्रों और रेखांकनों से राष्ट्रीय स्तर पर विशिष्ट पहचान बना चुके हैं। देश की तकरीबन सभी पत्र-पत्रिकाओं में उनके रेखांकन प्रकाशित हुए हैं। संदीप तीन दशकों से अपनी कला में डूबे हुए हैं। उन्होंने दीवारों पर भी विशेष कला कृतियां बनाईं हैं।

इन दिनों संदीप राशिनकर की लंदन की ग्रीनविच कला वीथिका में प्रदर्शनी चल रही है। वे इस वीडियो में लंदन की अपनी प्रदर्शनी के साथ ही अपने कला सफर के बारे में भी बता रहे हैं। देखिये उनके कला सफर का वीडियो। अपनी प्रतिक्रिया दीजिये। पसंद आने पर शेयर भी  कीजिये। संदीप की लंदन में लगी चित्रकला प्रदर्शनी की इंदौर स्टुडियो पर पब्लिश पहली रिपोर्ट भी आप पढ़ चुके हैं। यहां हम एक बार फिर उस रिपोर्ट का लिंक दे रहे हैं। वे व्यूअर जो उनकी प्रदर्शनी के बारे में ज़्यादा जानना चाहते हैं। इस लिंक को क्लिक कर पढ़ सकते हैं। https://indorestudio.com/indore-ke-chitrakar-ki-london-me-paradarshani/

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

जावेद अहमद शाह ख़ान "अल-हिंदी" on रंगमंच की नई उड़ान…सौम्या व्यास