इंदौर स्टुडियो डॉट कॉम। लखनऊ में रचना पाठ के साथ कविता-कहानी पर दो दिनों तक गंभीर विमर्श का आयोजन किया जा रहा है। 12 अक्टूबर को यह आयोजन ‘लखनऊ में कविता’ शीर्षक से होगा। दोपहर तीन बजे से होने वाले इस आयोजन की अध्यक्षता कवयित्री कात्यायनी करेंगी। इसमें उदघाटन वक्तव्य प्रसिद्ध आलोचक नलिन रंजन सिंह का होगा। रचना पाठ करने वाले स्थानीय कविगणों में वीरेंद्र सारंग, अनिल त्रिपाठी, संजय मिश्र, सुशीला पुरी, प्रीति चौधरी, संध्या सिंह, गोपाल नारायण श्रीवास्तव, ज्ञान प्रकाश चौबे, आभा खरे, माधव महेश, नूर आलम तथा शिवम गर्ग शामिल रहेंगे। संचालनस्थानीय कवयित्री सीमा सिंह करेंगी। इसके बाद शाम साढ़े पाँच बजे से द्वितीय सत्र में आमंत्रित कवियों का कविता पाठ वरिष्ठ कवि मदनकश्यप की अध्यक्षता होगा। इसमें कविगण सिद्धेश्वर सिंह, विपिन चौधरी, अनुराधा सिंह, मोनिका कुमार, विभा रानी, रुचि भल्ला, आरसी चौहान और शिखा मौर्या शामिल रहेंगे। शालिनी सिंह सञ्चालन और माधवमहेश धन्यवाद ज्ञापन करेंगे। 13 अक्टूबर को ‘लखनऊ में कहानी’ : ‘लखनऊ में कहानी’ के अंतर्गत 13 अक्टूबर को प्रथम सत्र में अपरान्हपौने चार बजे से सवा पाँच बजे तक वरिष्ठ कहानीकार अवधेश श्रीवास्तव, प्रताप दीक्षित, मनीष वैद्य, सोनी पांडेय और संदीप मील का कहानी पाठ होगा। द्वितीय सत्र में शाम साढ़े पाँच बजेसे पढ़ी गई कहानियों पर चर्चा में वरिष्ठ कथाकार अखिलेश, आलोचक संजीव कुमार, अनुराधा गुप्ता, राजेंद्र वर्मा और संध्या सिंह अपनी बात रखेंगे। संचालन ज्ञानप्रकाश चौबे तथा धन्यवाद ज्ञापन नलिन रंजन सिंह करेंगे। जनवादी लेखक संघ का यह कार्यक्रम कैफी आज़मी अकेडमी, निशातगंज में होगा।

