Wednesday, May 20, 2026
Homeस्टूडियो विशेष'लखनऊ में कविता-कहानी'-सार्थक बातचीत

‘लखनऊ में कविता-कहानी’-सार्थक बातचीत

‘लखनऊ में कविता-कहानी’ का आयोजन हर मायने में सार्थक रहा। कैफ़ी आज़मी अकादमी में सौ से ज़्यादा सुधि श्रोताओं की मौजूदगी में धैर्यपूर्वक सुना जाना बहुत अच्छा लगा। कहानी सत्र में पाँचों कहानियों पर अखिलेश जी, संजीव कुमार,अनुराधा गुप्ता और संध्या सिंह आदि ने बड़े अच्छे तरीके से अपनी बात रखी। आयोजक नलिन रंजन सिंह ने आधार वक्तव्य दिया। श्रोताओं में मदन कश्यप, विजय राय, किरण सिंह सहित कई वरिष्ठजन की उपस्थिति मानीखेज रही।
शालिनी सिंह, ज्ञान प्रकाश चौबे और सीमा सिंह ने सञ्चालन किया। प्रताप दीक्षित, मैंने, सोनी पाण्डेय और संदीप मील ने कहानी पाठ किया। अनुराधा सिंह, मोनिका कुमार, विपिन चौधरी, सिद्धेश्वर सिंह, विभा कुमारी, आभा खरे आदि ने कविता पाठ किया।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

जावेद अहमद शाह ख़ान "अल-हिंदी" on रंगमंच की नई उड़ान…सौम्या व्यास