Wednesday, May 20, 2026
Homeकला खबरेंमाधुरी दीक्षित के सम्मान के साथ फ़िल्म महोत्सव का शुभारंभ

माधुरी दीक्षित के सम्मान के साथ फ़िल्म महोत्सव का शुभारंभ

Getting your Trinity Audio player ready...

सिने प्रतिनिधि, इंदौर स्टूडियो। 54 वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) की गोवा में जारी है। 9 दिवसीय इस आयोजन की शुरुआत पुरस्कार विजेता ब्रिटिश फिल्म निर्माता स्टुअर्ट गैट की फिल्म ‘कैचिंग डस्ट ‘के अंतर्राष्ट्रीय प्रीमियर के साथ हुई। उद्घाटन समारोह के दौरान केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर के साथ-साथ सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल मुरुगन और गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत शामिल हुए। समारोह में बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित को ‘भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए विशेष सम्मान’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।माधुरी दीक्षित,शाहित कपूर ने दी प्रस्तुति: सितारों से सजे उद्घाटन समारोह में बॉलीवुड सुपरस्टार माधुरी दीक्षित और शाहिद कपूर की प्रस्तुति देखने को मिली। श्रिया सरन, नुसरत भरूचा, पंकज त्रिपाठी, शांतनु मोइत्रा, श्रेया घोषाल और सुखविंदर सिंह जैसे बॉलीवुड सितारों ने भी उद्घाटन समारोह में अपने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इफ्फी में ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की भावना: केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री श्री अनुराग ठाकुर ने उद्घाटन समारोह में अपने संबोधन में कहा कि सिनेमा की शक्ति अद्भुत है और अपने पूरे इतिहास में, सिनेमा ने विचारों, कल्पना और नवीनता के भाव को इस तरह से अपनाया है कि यह तेज विघटन से परेशान दुनिया में शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए प्रेरक शक्ति बन गया है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री हमारे युवाओं और बच्चों की प्रतिभा तथा हमारे उद्योग जगत के दिग्गजों के नवाचार के बल पर भारत को फिल्म-शूटिंग और पोस्ट-प्रोडक्शन के लिए सबसे पसंदीदा गंतव्य-स्थल बनाना चाहते हैं। श्री ठाकुर ने कहा कि सिनेमैटोग्राफ (संशोधन) विधेयक, 2023 को लोकसभा और राज्यसभा दोनों से मंजूरी मिल गई।विदेशी फिल्म निर्माण के लिए राशि की घोषणा: केंद्रीय मंत्री ने भारत में विदेशी फिल्म निर्माण के लिए प्रोत्साहन राशि को खर्च के 30 प्रतिशत से बढ़ाकर 40 प्रतिशत करने की घोषणा की। इसकी सीमा 2.5 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 30 करोड़ रुपये, 3.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक कर दी गई और महत्वपूर्ण भारतीय कॉन्टेंट (एसआईसी) के लिए अतिरिक्त 5 प्रतिशत बोनस का भी प्रावधान किया गया। उन्होंने कहा कि भारत के आकार और विशाल क्षमता को देखते हुए मध्यम और बड़े बजट की अंतर्राष्ट्रीय परियोजनाओं को आकर्षित करने के लिए अधिक प्रोत्साहन राशि की आवश्यकता थी।75 क्रिएटिव माइंड्स ऑफ टुमॉरो: केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पहली बार, 75 क्रिएटिव माइंड्स ऑफ टुमॉरो कार्यक्रम के तहत एक भर्ती अभियान आयोजित किया जाएगा, जो उनकी उभरती प्रतिभा और करियर के उत्थान के लिए असीमित अवसरों के द्वार खोलेगा। 2021 में शुरुआत के बाद, अब इसके तीसरे आयोजन में, 10 श्रेणियों में लगभग 600 प्रविष्टियों में से बिष्णुपुर, जगतसिंहपुर और सदरपुर जैसे दूरदराज के क्षेत्रों सहित 19 राज्यों से 75 युवा फिल्मकारों का चयन किया गया है। उन्होंने कहा कि पहली बार और यहां से, आईएफएफआई “सर्वश्रेष्ठ वेब सीरीज (ओटीटी) पुरस्कार” नामक एक पुरस्कार प्रदान करेगा जो रोजगार और नवाचार में भारत में ओरिजनल कॉन्टेंट निर्माताओं के योगदान को स्वीकार और सम्मानित करेगा। डगलस को लाइफ़टाइम एचिवमेंट पुरस्कार: केंद्रीय मंत्री ने प्रतिष्ठित सत्यजीत रे लाइफटाइम एचिवमेंट पुरस्कार 2023 के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका के हॉलीवुड अभिनेता-निर्माता माइकल डगलस के नाम की भी घोषणा की। समापन समारोह के दौरान उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। फिल्म और टेलीविजन उद्योग में 50 से अधिक वर्षों के अनुभव के साथ, माइकल डगलस को 2 ऑस्कर, 5 गोल्डन ग्लोब पुरस्कार, एक प्राइमटाइम एमी पुरस्कार और कई अन्य सम्मान प्राप्त हुए हैं। उद्घाटन समारोह में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री श्री एल. मुरुगन और केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग, पर्यटन राज्य मंत्री श्री श्रीपद येसो नाइक भी उपस्थित थे।गोवा महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा: गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने उद्घाटन समारोह में दर्शकों को संबोधित करते हुए कहा कि आईएफएफआई गोवा को फिल्म अनुकूल गंतव्य के रूप में बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा, “हाल के वर्षों में, गोवा का फिल्म उद्योग भी तेजी से बढ़ा है और कोंकणी सिनेमा ने आईएफएफआई में अपने लिए जगह बनाई है।” उन्होंने कहा कि इस वर्ष आईएफएफआई के लिए गोवा खंड के तहत प्राप्त 20 प्रविष्टियों में से जूरी ने सात फिल्मों का चयन किया है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि एंटरटेनमेंट सोसाइटी ऑफ गोवा ने फिल्म निर्माण उद्योग के विस्तार के लिए राज्य में एक फिल्म सिटी स्थापित करने के लिए अभिरुचि आमंत्रण जारी किया है। उद्घाटन समारोह को गोवा के मुख्यमंत्री श्री प्रमोद सावंत संबोधित करते हुए उद्घाटन समारोह के दौरान, जूरी सदस्यों को केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री श्री अनुराग ठाकुर ने राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन और गोवा के मुख्यमंत्री श्री प्रमोद सावंत की उपस्थिति में सम्मानित किया। छाया चित्र और सामग्री पीआईबी। आगे पढ़िये –

नहीं रहे ‘बीबीसी’…फिल्मों पर लिखने का जीवन भर रहा जुनून

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

जावेद अहमद शाह ख़ान "अल-हिंदी" on रंगमंच की नई उड़ान…सौम्या व्यास