इंदौर स्टुडियो डॉट कॉम। वैष्णजन तो तैने कहिये और रघुपति राघव राजा राम। शनिवार 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के इन दोनों प्रिय भजनों की गूंज देश के दूसरे आयोजनों की तरह मध्यप्रदेश नाट्य विद्यालय,भोपाल में भी सुनाई दी। यहां महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जंयति पर आश्रम भजनावलि से चुने गये भजनों का कार्यक्रम रखा गया था। इसमें महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में दोनों नेताओं को श्रध्दापूर्वक याद किया गया। निदेशक आलोक चटर्जी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आज़ादी के आंदोलन में दिये योगदान पर चर्चा की। साथ ही उन्होंने आज़ादी के पश्चात जय जवान,जय किसान का नारा देने वाले दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी याद किया।

