Wednesday, May 20, 2026
Homeकला खबरेंमहाउर ग्रामाँचल महोत्सव में बिखरे लोक कला के रंग

महाउर ग्रामाँचल महोत्सव में बिखरे लोक कला के रंग

इंदौर स्टूडियो डॉट कॉम। महाउर ग्रामांचल महोत्सव में लोक रंग के कई रंग बिखरते रहे। सीधी में इन्द्रवती नाट्य समिति सीधी में पाँच दिवसीय महाउर ग्रामाँचल महोत्सव 2019 का आयोजन किया गया। पहले दिन इन्द्रवती लोक कला ग्राम रामपुर में प्रथम दिवस महाउर ग्रामाँचल महोत्सव का आयोजन किया गया जिसका शक्ति शिव पूजा के साथ आगाज हुआ आनुष्ठनिक परंपरानुसार कलाकारों ने विधिवत पूजन करने के बाद कार्यक्रम शुरू किया।

सजनई नृत्य की प्रस्तुति : इन्द्रवती नाट्य समिति के निदेशक नीरज कुन्देर ने कलाकारों से अतिथि विद्यार्थियों का परिचय कराया इसके बाद समिति के निदेशक रोशनी प्रसाद मिश्र ने सभी अतिथियों एवं कलाकारों को आयोजन की संक्षिप्त जानकारी देते हुए सभी को संबोधित किया तदुपरांत सजनई के कलाकारों ने सजनई नृत्य की प्रस्तुति दी।चमरौहीं नृत्य की प्रस्तुति : स्थानीय लोक कलाकारों ने चमरौहीं नृत्य की प्रस्तुति दी और अंतिम प्रस्तुति रही अहिराई नाच की l प्रस्तुति के बाद समिति के निदेशक नरेन्द्र बहादुर सिंह ने प्रस्तुत होने वाली लोक संस्कृति की संक्षिप्त जानकारी दी इसके उपरांत भारतीय रंगमंच विभाग पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ के छात्रों ने कलाकारों के साथ नृत्य किया और उसके बाद बघेलखंड की लोक संस्कृति और आनुष्ठनिक परंपराओं के संबंध में छात्रों ने कलाकारों से बातचीत की व पंजाब के लोकगीत भी सुनाए।पंजाब विश्वविद्यालय के चंडीगढ़ के छात्र डॉ. नवदीप कौर के मार्गदर्शन में भ्रमण प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत इस महोत्सव में शामिल हुए हैं lलोकगीतों पर संवाद : दूसरे सत्र में बैजनाथ सभागार में सात बजे नरेन्द्र बहादुर सिंह, रोशनी प्रसाद मिश्र ने भ्रमण प्रशिक्षण के अंतर्गत आए हुए अतिथि विद्यार्थियों को बघेलखंड के लोकगीतों पर संवाद किया और साथ ही लोक गीतों का प्रशिक्षण भी दिया जिसकी प्रस्तुति कार्यक्रम के समापन समारोह में दी जायेगीl कार्यक्रम में आए हुए गांव प्रबुद्ध जन एवं विभिन्न ग्रामों से आए ग्रामीणों ने कार्यक्रम का आनंद उठाया और खुशी भी जाहिर किया काफी तादात में जुटे ग्रामीण दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों और अतिथि विद्यार्थियों का सम्मान भी कियाl आयोजन में मुख्य रूप से संस्था के रजनीश जायसवाल, प्रजीत साकेत, रूपेश मिश्र, डेविड सोलंकी, कुनाल गोस्वामी, अंकुश सिंह भारती शुक्ला, प्रहलाद मिश्र, आशीष पाण्डेय, धीरज सिंह की भागीदारी रही प्रथम दिवस के आयोजन का संयोजन राजभान साहू ने कियाl इन्द्रवती लोक कला ग्राम बकवा में लोकरंग का भव्य प्रदर्शन हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

जावेद अहमद शाह ख़ान "अल-हिंदी" on रंगमंच की नई उड़ान…सौम्या व्यास