इंदौर स्टूडियो डॉट कॉम। इन्द्रवती नाट्य समिति सीधी द्वारा 21 दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय महाउर कला महोत्सव पांच मार्च से शुरू हो गया है। यह आयोजन 25 मार्च तक जारी रहेगा। पहले पडाव मे भ्रमणशील लोकरंग महोत्सव का शुभारंभ हुआ है। सेमर बाबा लोक कला मंच के संयोजन से इन्द्रवती लोककला ग्राम बरवंधा में यह कार्यक्रम हुआ।

लोकरंग महोत्सव में आये लोक कलाकारो ने करमा, सैला, भगत, फाग, गुदुम बाजा जैसी कला विधाओ की मनमोहक प्रस्तुति के माध्यम से पारम्परिक कलाओ का परिचय कराया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शिवबहादुर सिंह , विशिष्ट अतिथि प्रवीण सिह, व आशीष पाण्डेय सीधी रंगमंच की सहभागिता में नीरज कुन्देर , रोशनी प्रसाद मिश्र, नरेन्द्र बहादुर सिंह, रूपेश मिश्रा, धीरज सिंह, प्रजीत साकेत, अरविंद पटेल की उपस्थिति से कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ कर कला, संस्कृति और साहित्य के संरक्षण संवर्धन में अनवरत मंचीय प्रस्तुतीकरण के माध्यम से स्थानीय लोगों की सहभागिता में कार्यक्रम का संचालन किया गया। इसमें बरवंधा, देवरी, तेन्दुहा, झरिया, बाघाडीह चितरंगी से आये कलाकारों नेगुदुम बाजा, करमा नृत्य की प्रस्तुति से अविभूत किया, संतोष व्दिवेदी के संयोजन से भगवान सिंह, अशोक सिंह, बच्चू सिंह, विश्वनाथ प्रताप सिंह, के सहयोग से सुमेर सिंह , लखन सिंह, हरी सिंह, बाबूलाल सिंह, लक्षिमन विश्वकर्मा, सुनील तिवारी रघुराज सिंह, विशाले सिह, आदि कला दल के मंचीय प्रस्तुतीकरण से सफल रहा इस्लाम अंसारी, विनोद व्दिवेदी, व्दारा स्वागत कर सभी अतिथियो व कलाकारो आभार व्यक्त किया।

