Saturday, May 9, 2026
Homeकला खबरेंमहाउर महोत्सव: बकवा में जम के थिरके लोक कलाकार

महाउर महोत्सव: बकवा में जम के थिरके लोक कलाकार

इंदौर स्टूडियो डॉट कॉम। इन्द्रवती नाट्य समिति सीधी द्वारा आयोजित 21 दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय महाउर कला महोत्सव 2020 के दशम दिवस इन्द्रवती लोक कला ग्राम बकवा में सैकड़ों की संख्या में जमा हुए। कलाकार, जहां पर चमरौहीं, फाग और करमा लोकनृत्य का अद्भुत प्रदर्शन किया गया, कलाकारी के साथ – साथ रंग गुलाल में ऐसे घुल गए कि वर्ष भर की तमाम राग द्वेष को भुलाकर एक-दूसरे से भाई- चारे की भावना में सराबोर हो गए।

महाउर महोत्सव का आयोजन किया ही इसी उद्देश्य से जाता है कि इंसान अपनी इंसानियत को जीवित रख सके इस प्रकार बकवा में विभिन्न जाति के लोग एक साथ होली खेल रहे थे कि मानो महाउर का रंग और गाढ़ा हो गयाl रंग के साथ कला के विभिन्न रंग देखने को मिला जहां एक तरफ चमरौहीं के कलाकारों ने नगरिया के ताल के साथ झूम – झूम कर नृत्य किया वहीं दूसरी तरफ करमा लोकनृत्य के कलाकार भी जमकर थिरके और अंत में तीनताला, चौताला वा बुंदेली फाग सुनने को मिला इन अनंत कलाओं के बीच मानो साक्षात बसंत उतर हो।कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुरेंद्र तिवारी, धनेश गौतम सहित भारी तादात में कलाकार वा दर्शक – श्रोता उपस्थित रहे कार्यक्रम का स्थानीय प्रबंधन लालबहादुर घासी ने किया, आयोजन समिति से रोशनी प्रसाद मिश्र ने कार्यक्रम का संयोजन किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

जावेद अहमद शाह ख़ान "अल-हिंदी" on रंगमंच की नई उड़ान…सौम्या व्यास