Wednesday, May 13, 2026
Homeकला खबरेंपूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा का इन्दौर में स्वागत

पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा का इन्दौर में स्वागत

इंदौर स्टूडियो डॉट कॉम। संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार एन.सी.एफ. के सदस्य डॉ. भरत शर्मा ने बताया कि पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा जी का अल्प प्रवास इन्दौर आगमन पर स्वागत पूर्व केन्द्रीय मंत्री रामविलास शर्माजी (हरियाणा), ए.डी.जी. IPS श्री वरुण कपूर, कुलपति श्री योगेश मोहन गुप्त, श्री गोविन्द मालू, श्री सुनील पटेल, श्री राकेश खण्डेलवाल, श्री निरंजनसिंह चौहान, श्रीमती रश्मि खण्डेलवाल, श्रीमती गीता शर्मा द्वारा किया गया।

आपने उज्जैन महाकालेश्‍वर के दर्शन करने के पश्‍चात् इन्दौर में केन्द्र द्वारा स्वीकृत सांस्कृतिक गतिविधियों के विषय में डॉ. भरत शर्मा से चर्चा की। साथ ही विमानपत्तन इन्दौर में सालाना सांस्कृतिक गतिविधियों को लेकर एयरपोर्ट डायरेक्टर सुश्री आर्यमा सान्यालजी को बधाई दी।

नेशनल कल्चरल फण्ड काउन्सिल के एक्सीक्युटिव कमेटी के सदस्य डॉ. भरत शर्मा ने बताया कि मध्यप्रदेश में भी पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय स्मारकों के संवर्धन, संरक्षण हेतु कार्य किए गए। इसमें इंडियन ऑइल फाउण्डेशन की सहयोग निधि से खजुराहो में मंदिर समूह और माण्डू में लाईट एण्ड साउण्ड शो की व्यवस्था प्रमुख है।

उक्त कार्य के विषय में डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि वर्तमान केन्द्रीय संस्कृति मंत्री श्री प्रहलाद पटेल द्वारा पूर्णता की दिशा में देश की संस्कृति, स्मारकों और इतिहास की विरासत को संजोने में मील का पत्थर साबित होंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

जावेद अहमद शाह ख़ान "अल-हिंदी" on रंगमंच की नई उड़ान…सौम्या व्यास