Wednesday, April 15, 2026
Homeटॉप स्टोरीज़'मालवी भाभी' को अमिताभ बच्चन का मिस कॉल !

‘मालवी भाभी’ को अमिताभ बच्चन का मिस कॉल !

28 अक्टूबर 2018, इंदौर स्टुडियो डॉट कॉम। मालवी भाभी के साथ कुछ ना कुछ गड़बड़ हो ही जाती है। अब देखिये ना इस बार शरद पूनम पर उनके मन में बढ़िया खीर बनाने का विचार आया। मगर दूधवाला भाभी को धोखा दे गया । उसने दो लीटर दूध लाने का वादा किया था लेकिन बाद में उसने फोन ही बंद कर दिया। ऐसे में भाभी को इतना गुस्सा आया कि उन्हें फोन उठाने से ही नफरत हो गई। मगर इसी वजह से एक बड़ी गड़बड़ हो गई। मुंबई से बिग बी यानी अमिताभ बच्चन ने भाभी का अखबार में फोटो देखकर कॉल किया। मगर भाभी तो फोन उठा ही नहीं रही थीं। फिर इस मिस कॉल के बाद क्या हुआ..देखिये ये वायरल वीडियो।

आपको मालूम ही है, एक बार भाभी से अक्षय कुमार भी नाराज़ हो चुके हैं। उन्होंने तो भाभी को अपनी फिल्म में हीरोइन बनाने का ऑफर दिया था। यह बात फिल्म ‘पैडमैन’ के वक्त की है। बात थोड़ी पुरानी है। मगर गड़बड़ तो ही गई थी ना!देखिये मालवी बोली में वही कॉमिक वीडियो।

आपको बता दें,मालवी भाभी इंदौर की रंगमंच अभिनेत्री हैं। इनका नाम है प्रतीक्षा जैन नैयर। प्रतीक्षा जैन रंगमंच पर पिछले चार साल से अभिनय कर रही हैं। ‘पैडमैन’ जैसी फिल्म में वे अक्षय कुमार के साथ काम कर चुकी हैं। वे अभिनय के क्षेत्र में बेहतर काम कर दिखाना चाहती हैं। मालवी बोली पर उनकी अच्छी पकड है। इसी को लेकर वे सेल्फी वीडियो बना रही हैं। इसकी मज़ाकिया पटकथाएं भी खुद ही तैयार कर रही हैं।

#Malvi Bhabhi #Malvi comedy #pratiksha jain #selfie video #artist #मालवी भाभी #भाभी #मालवी कॉमेडी #सेल्फि वीडियो #प्रतीक्षा जैन नैयर

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

जावेद अहमद शाह ख़ान "अल-हिंदी" on रंगमंच की नई उड़ान…सौम्या व्यास