मुुुंबई। थिएटर और फिल्मी पर्दे के मशहूर अभिनेता विजय चव्हाण का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। वे 63 साल के थे। उन्हें बुधवार को बीमारी के चलते मुलुंड में फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां शुक्रवार सुबह करीब चार बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।विजय चव्हाण थिएटर और फिल्मी स्क्रीन दोनों ही पर्दों पर काफी मशहूर थे. चव्हाण ने करीब 350 से ज्यादा हिन्दी और मराठी फिल्मों में काम किया। मराठी स्टेज ड्रामा ‘मोरुची मावशी’ से इन्हें मराठी दर्शकों के बीच काफी लोकप्रियता मिली। चव्हाण को उनकी कॉमिक भूमिकाओं के लिए जाना जाता था, खासतौर पर वह ‘जात्रा’, ‘ज़ापतलेला’, ‘पचडले’, ‘मुम्बैचा दबवाला’ और ‘श्रीमंत दामोदर पंत’ में उनके किरदार को काफी सराहा गया।

