देशभर के संगीत प्रेमियों के लिए बुरी खबर है। मशहूर सूफी गायक उस्ताद प्यारे लाल वडाली (वडाली बंधु) आज निधन हो गया। उनके निधन की खबर जैसे ही उनके फैंस को पता लगी उनमें शोक की लहर दौड़ गई।
प्यारे लाल वडाली को कल ब्रैन हैमरेज आया था। इस कारण उन्हें अमृतसर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। वडाली बंधुओं की जोड़ी का संगीत क्षेत्र में बड़ा ऊंचा स्थान है और इन्होंने कई हिट गीत गाए हैं। इनके हिट गीतों में तू माने या ना माने मेरे यारा असां ते तेनू रब्ब मनया जैसे गीत शामिल हैं।
प्यारे लाल वडाली ने अपने भाई के साथ कई लाइव परफार्मेंस दी जोकि यादगार बन चुकी हैं। वडाली के निधन की खबर से पंजाबभर के फैंस उनके घर पहुंचना शुरू हो गए और शोक संतप्त परिवार से संवेदना जताईं। उनके शव को जालंधर लाने की तैयारी की जा रही है।


