इंदौर स्टूडियो,कला प्रतिनिधि। इंदौर में स्टेट प्रेस क्लब, मध्य प्रदेश द्वारा मीडियाकर्मियों के बच्चों के लिए तीन दिवसीय कार्टून एवं चित्रकारी कार्यशाला आरम्भ हुई। प्रख्यात कार्टूनिस्ट देवेन्द्र शर्मा इस कार्यशाला में बच्चों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। कार्यशाला में बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। उन्होंने बेहद रुचि से देवेंद्र सर की क्लास में इस विधा के बारे में व्यवहारिक प्रशिक्षण लेना प्रारंभ किया।
स्टेट प्रेस क्लब, म.प्र. के मुख्य महासचिव नवनीत शुक्ला ने बताया कि अभिनव कला समाज़ में आयोजित इस कार्यशाला में बच्चों के लिए मनोरंजन के कार्यक्रम भी आयोजित किए गए । कार्यशाला के अंतिम दिन बच्चों को मैजिक भी सिखाया जाएगा। कार्यशाला का समय हर दिन सुबह 8:00 से 9:30 बजे तक है। प्रशिक्षण से संबंधित समस्त सामग्री आयोजकों द्वारा उपलब्ध कराई जा रही है। श्री शुक्ला ने बताया, देवेंद्र शर्मा ने लंबे समय तक नईदुनिया में बतौर कार्टूनिस्ट अपनी सेवाएं दी। नवभारत टाइम्स के बाद वे इन दिनों अमर उजाला के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

