META के लिये एंट्री भेजने की अंतिम तिथि 15 जनवरी 2026

0
27

भारतीय रंगमंच की उत्कृष्टता के प्रतिष्ठित मंच महिंद्रा एक्सीलेंस इन थिएटर अवॉर्ड्स META अपने 21वें संस्करण में प्रवेश कर रहा है। महिंद्रा समूह द्वारा स्थापित और टीमवर्क आर्ट्स द्वारा निर्मित यह फ़ेस्टिवल उन्नीस से पच्चीस मार्च दो हज़ार छब्बीस तक नई दिल्ली के कमानी ऑडिटोरियम और श्रीराम सेंटर में आयोजित होगा। थियेटर अवॉर्ड्स के लिये एंट्रीज़ की अंतिम तिथि पंद्रह जनवरी दो हज़ार छब्बीस तय की गई है।META ने भारतीय रंगमंच की विविधता और उत्कृष्टता को पिछले दो दशकों से राष्ट्रीय स्तर पर मंच प्रदान किया है। अब तक पंद्रह सौ से अधिक प्रस्तुतियाँ और सात हज़ार से अधिक रंगकर्मी इस मंच से सम्मानित हो चुके हैं। हर वर्ष देश भर से प्राप्त सैकड़ों प्रविष्टियों में से दस नाटकों का चयन कर उन्हें दिल्ली में मंचित किया जाता है। कुल चौदह श्रेणियों में पुरस्कार दिए जाते हैं, साथ ही लाइफ़ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड भी प्रदान किया जाता है। आवेदन कैसे करें: विस्तृत दिशानिर्देशों और आवेदन फ़ॉर्म के लिए आधिकारिक META वेबसाइट पर जाएँ। आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए लिंक का उपयोग करें:  https://metawards.com/registration#/addApplicationsMETA को उदयपुर में EEMAX ग्लोबल अवॉर्ड्स 2025 में ‘लॉन्ग स्टैंडिंग आईपी’ श्रेणी में ब्रॉन्ज सम्मान मिला है, जिसने इसकी स्थायी विरासत और भारतीय रंगमंच को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की भूमिका को और मज़बूत किया है। महिंद्रा समूह के वाइस प्रेसिडेंट और हेड ऑफ कल्चरल आउटरीच जय शाह ने कहा कि META कला की परिवर्तनकारी शक्ति का उत्सव है, जो प्रेरित करती है और समुदायों को जोड़ती है। वहीं टीम वर्क आर्ट्स के मैनेजिंग डायरेक्टर संजॉय के. रॉय ने इसे साहसिक विचारों और रचनात्मकता की खोज की यात्रा बताया। META 2026 में खासकर स्वतंत्र थियेटर ग्रुप्स, नये कलाकारों, छात्रों और पहली बार आवेदन करने वालों को प्रोत्साहित किया जा रहा है, ताकि नए स्वर और नौजवान रंगकर्मियों को बेहतर अवसर मिल सके। इंदौर स्टूडियो की रिपोर्ट।

LEAVE A REPLY