Tuesday, June 16, 2026
Homeकला खबरेंमुकेश नेमा के पुरस्कृत नाटक –‘हारुस मारुस’ का दिल्ली,चंडीगढ़ और अमृतसर में...

मुकेश नेमा के पुरस्कृत नाटक –‘हारुस मारुस’ का दिल्ली,चंडीगढ़ और अमृतसर में होगा मंचन

मुंबई, (इंदौर स्टूडियो डॉट कॉम)। मुंबई की संस्था, बिईंग एसोसिएशन ने इस साल का राष्ट्रीय नाट्य लेखन स्पर्धा मेंतीन नाटकों का चयन किया है। इसमें से एक नाटक इंदौर के रंगकर्मी और संवाद लेखक मुकेश नेमा का लिखा है। उनके नाटक –‘हारुस मारुस’ को भी पुरस्कृत किया गया है। उनके अलावा मृणाल माथुर और अश्विनी कुमार तिवारी के लिखे नाटकों क्रमश: पशमीना और निराला को भी पुरस्कृत किया गया है। मुकेश नेमा बताते हैं, हारुस मारुस एक व्यंग्य नाटक है। इसके मुख्य किरदार दो चूहे हैं जिनके ज़रिये इंसान की व्यथा कथा सामने आती है जिनकी हालत अब चूहों से भी बदतर है। अच्छी बात यह है कि नाटक के प्रकाशन के साथ ही इनका मंचन भी किया जा रहा है।

जल्द ही नाटक का दिल्ली,चंडीगढ़ और अमृतसर में मंचन होगा। नाटक का मुंबई में मंचन हुआ है। इसका निर्देशन अभिनेत्री रसिका आगाशे ने किया है। संगीत आमोद भट्ट का है। मुकेश के मुताबिक, बड़ी बात यह है कि बिईंग एसोसिएशन में उनके नाटक का करीब सौ एंट्रीज़ में से चयन हुआ है। पिछले चार सालों से यह संस्था युवा लेखकों को प्रोत्साहित करने के लिए नाट्य स्पर्धा का आयोजन कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

जावेद अहमद शाह ख़ान "अल-हिंदी" on रंगमंच की नई उड़ान…सौम्या व्यास