इंदौर स्टुडियो डॉट कॉम। रायपुर में वरिष्ठ साहित्यकार और समीक्षक डॉ.माणिक विश्वकर्मा ‘नवरंग’ द्वारा संपादित ‘हिंदकी -हिंदी ग़ज़ल’ का विमोचन हाल ही में छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के हाथों संपन्न हुआ। यह संग्रह डॉ.नवरंग द्वारा निर्मित नवछंद विधान हिंदकी पर केन्द्रित है। इसमें हिंदी ग़ज़लों के विकास को खूबसूरती से तार्किक रूप में दर्शाया गया है।
विमोचन के अवसर पर छत्तीसगढ़ सरकार के मीडिया प्रमुख रुचिर गर्ग ,संग्रह संपादक भाषा विद् डॉ.सुधीर शर्मा सहित इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया के प्रतिनिधिगण मौजूद थे। संग्रह में देश-प्रदेश के 39 ग़ज़लकारों को सम्मिलित किया गया है। विमोचन के लिये ओ.एस.डी श्री मरकाम ने विशेष सहयोग प्रदान किया। आपको बता दें, डॉ.नवरंग की अब तक बारह निजी और संपादित पांच पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में उनकी सैकड़ों रचनाएं प्रकाशित हो चुकी हैं। उन्हें कई विशिष्ट उपाधियों और सम्मानों से नवाज़ा जा चुका है।